डेस्क:मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया है।अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से कूचकर विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान अजय समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।अजय राय ने आरोप लगाया कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात व हरियाणा में नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिससे पूरी परीक्षा ही आशंका से घिर गई है। भाजपा शासित राज्यों में युवओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आये दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं।कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।
NEET परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का पूरे प्रदेश में जबरदस्त प्रदर्शन,हिरासत में अजय राय
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


