फर्रुखाबाद: पिछले एक सप्ताह से शुरू हुआ युवा मोहत्सव कल कैट वाक के साथ समाप्त हो जायेगा| कार्यक्रम के अंतिम दिन फर्रुखाबाद को छोड़ अन्य 9 जिलो से आयी प्रतिभागी रैंप पर अपने हुश्न के जलवे बिखेर मिस यूपी का खिताब जीत लेंगी| इन सुंदरियों का ज्ञान परखने के लिए जनता में से कोई भी सवाल पूछ सकेगा| सौंदर्य प्रतियोगिता कैट वाक का विरोध करने के लिए विद्यार्थी परिषद् ने भी कमर कस ली है|

सौंदर्य प्रतियोगिता में इलाहाबाद से प्रिया सिंह, आगरा से सपना सिंह, बरेली से कोमल सिंह, इलाहाबाद से प्रियंका द्विवेदी, बरेली से ज्योत्स्ना, कानपूर से ऋचा सिंह, सुल्तानपुर से सुरभि, आगरा से मंजू चौहान और बिजनौर से आकांक्षा गुप्ता रैंप पर अपना जलवा बिखेरगी| कुल 9 प्रतिभागी लड़कियां भाग लेने पहुची है| हालाँकि शुरुआत में प्रदेश के बाहर से भी लड़कियो के आने का दावा किया गया था| आज इंट्रोडक्शन राउंड में केवल फ़ोटो शेषन हुआ|
[bannergarden id=”8″]
विरोध-
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद् ने युवा महोत्सव की सौंदर्य परतियोगिता को पाश्चात्य संस्कृति का आयोजन बताकर विरोध करने का दवा किया है| हालाँकि ये विरोध हर वर्ष होता रहा है| मगर पिछले वर्षो की तस्वीरे गवाह है कि सुबह को विरोध करने वाले शाम के आयोजन में पीछे नजर आ जाते है|
[bannergarden id=”11″]
विद्यार्थी परिषद् ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा है कि जिला प्रशासन को भी ज्ञापन दिया गया था कि ऐसे आयोजन पर रोक लगायी जाए| नगर मंत्री संजू शर्मा, नगर प्रमुख अभिषेक बाथम औ जिला संयोजक सरल द्विवेदी के नेतृत्व ने कल सुबह 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया जायेगा|
[bannergarden id=”17″]
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव- विरोध के बीच कल कैट वाक में होगा हुश्न का दीदार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


