जिला जेल में हालात बिगड़े, बंदियों ने लगाई आग

0
99

Jail4DM SPफर्रुखाबाद: शाम 5 बजे शुरू जिला जेल का बबाल रात 11 बजे तक शांत नहीं हुआ| एक बंदी राजेंद्र की जेल में मौत के बाद बंदियों के भड़क जाने के बाद जेल प्रशासन ने डंडे और गोली की दम पर हालात को काबू करने का प्रयास किया तो हालात और बिगड़ गए| फायरिंग में एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज लोहिआ अस्पताल में चल रहा है| बंदी जेल प्रशासन के खिलाफ बंदी की हत्या का मुकदमा लिखाने पर अड़े है| वहीँ मृतक बंदी के परिजन भी पहुंच गए है| जिलाधिकारी और एसपी सहित सभी को जेल में घुसने से पहले ऐसी तैयारी करनी पड़ रही है जैसे सीमा पर किसी मुठभेड़ में जाना हो| बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ लेस अधिकारी जेल के अंदर घुस पा रहे है| बंदी ईंटो को हथियार बनाकर अधिकारियो पर पथराव कर देते है| खबर मिली है कि रात ११ बजते बजते हालात काबू में नहीं हो पाये उल्टा जेल में बंदियों ने आग लगा दी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]