Home Blog Page 71

फर्रुखाबाद का नाम बदलने कों हस्ताक्षर अभियान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर किए जाने की मांग को लेकर हिन्दू समाज पार्टी द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। रविवार कों दोपहर 11:30 बजे से 04:00 बजे तक भारतीय पाठशाला, लोहाई रोड पर तथा सायं 04:30 बजे से 07:30 बजे तक मुख्य चौक चौराहा, फर्रुखाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोहाई रोड पर आयोजित अभियान में कुल 1245 लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया, जबकि मुख्य चौक चौराहे पर खबर लिखे जाने तक 680 लोगों ने हस्ताक्षर किए। अभियान को स्थानीय नागरिकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि फर्रुखाबाद का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जुड़ाव पांचाल से रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए जनभावनाओं के अनुरूप जनपद का नाम पांचालनगर किए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 05 फरवरी तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित रोहन कश्यप, देवेंद्र पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी और मोहित दुबे मौजूद रहे।

मानवता शर्मसार: 48 घंटे में दूसरा नवजात शव बरामद, फतेहगढ़ क्षेत्र में सनसनी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के इटावा–बरेली हाईवे के पास स्थित एक खाली प्लॉट में रविवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सुबह के समय स्थानीय लोगों की नजर खाली प्लॉट में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, जिसे देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात शिशु बालक था और पूर्ण विकसित प्रतीत हो रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्भावस्था की अवधि लगभग नौ माह की रही होगी। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शिशु का जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ था, जिसके बाद उसे यहां लाकर छोड़ दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली के अपराध निरीक्षक तेज सिंह ने बताया कि नवजात का शव बरामद कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिशु को किसने और किन परिस्थितियों में यहां छोड़ा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बीते 48 घंटों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार को भी इसी क्षेत्र से एक नवजात का शव बरामद हुआ था, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था। लगातार दो दिनों में नवजात शिशुओं के शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

सड़क सुरक्षा माह का समापन, 25 लाइसेंस निलंबित, 18 लाख जुर्माना वसूला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शासन के निर्देशानुसार जनपद में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत, एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव एवं कॉलेज की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत शामिल रहीं। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि दिसंबर 2025 तक जनपद फर्रुखाबाद में 490 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 284 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि दिसंबर 2024 तक 390 दुर्घटनाओं में 213 लोगों की जान गई थी। उन्होंने बताया कि लगभग 65 प्रतिशत दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन शामिल होते हैं और मृतकों में करीब 60 प्रतिशत दोपहिया वाहन सवार होते हैं। सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग द्वारा 25 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए तथा 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और परिवारों पर पड़ता है, क्योंकि दुर्घटना में घायल या मृत व्यक्ति परिवार का कमाने वाला सदस्य होता है। छात्राओं से आह्वान किया गया कि वे बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के किसी को भी वाहन न चलाने दें और अपने परिवार को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने भारत सरकार द्वारा संचालित “नेक्स्ट जेन एम परिवहन” एवं “डिजिलॉकर” एप की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों को डिजिटल रूप में रखना वैध है। इसके माध्यम से चालान की स्थिति जानने और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं को अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने उपस्थित 122 छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष मज़हर मोहम्मद खां का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शाखा फर्रुखाबाद द्वारा प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री मज़हर मोहम्मद खां के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के शिक्षक पदाधिकारियों व शिक्षकों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन 22, 23 एवं 24 जनवरी 2026 को चित्रकूट स्थित फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ था। अधिवेशन के उपरांत रामनिवास महाविद्यालय, चित्रकूट राजेपुर में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराया गया। इसमें महाराजगंज से श्री संजय मणि त्रिपाठी 202 मत पाकर प्रांतीय अध्यक्ष तथा बाराबंकी से श्री अरुणेन्द्र वर्मा 348 मत पाकर प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित हुए। फर्रुखाबाद जनपद से मज़हर मोहम्मद खां ने 281 मत प्राप्त कर प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री मज़हर मोहम्मद खां ने मुख्यमंत्री द्वारा लागू कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि चल-अचल संपत्ति विवरण संबंधी विषय पर बीएसए से वार्ता हो चुकी है तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघ सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार, मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री नीरज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

स्वतंत्र बने बंधक! विधायक ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रोंका रास्ता!

0

महोबा:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा के ही एक विधायक के विरोध का सामना करना पड़ा। चरखारी विधायक ने मंत्री से सवाल-जवाब के दौरान तीखे सवाल किए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचा दिया। इस दौरान मंत्री और विधायक के सुरक्षा कर्मियों के बीच भी तनाव की स्थिति बन गई।
दरअसल दरअसल, उप्र के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को महोबा पहुंचे। वह शहर के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के युवा उद्घोष कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। तभी चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने करीब 100 प्रधानों व समर्थकों सहित उनका काफिला रोक लिया।
विधायक ने मंत्री से कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कोई काम नहीं हुए है और 40 से अधिक गांवों की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। इस पर नोंकझोंक हुई और मंत्री ने कहा कि जिन गांवों में समस्या है वह उन गांवों में जाएंगे और दोषी अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा। पुलिस कर्मियों की समर्थकों से तीखी बहस हुई। दोनों के सुरक्षाकर्मियों में भी तनातनी शुरू हो गई। पुलिस अधिकारियों को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली मनीष पांडेय से विधायक समर्थक भिड़ गए। विधायक और मंत्री कार में बैठे और उनके बीच वार्ता हुई। विधायक ने अपने समर्थकों से कलेक्ट्रेट जाने के लिए कहा। हालांकि साथ में मौजूद एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व अधिकारियों ने विधायक व मंत्री से बात की। इसके बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। मंत्री से विधायक समर्थकों ने जमीनों पर कब्जा की बात कही। मंत्री भीड़ को धकियाते हुए कार में बैठे।

हिंदुत्व, पंच परिवर्तन और सांस्कृतिक चेतना पर हुआ सार्थक विमर्श

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्यामनगर बस्ती स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्यामनगर फर्रुखाबाद के वंदना सभागार में शनिवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में हिंदुत्व की भावना, सांस्कृतिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय चेतना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखकर श्रोताओं को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता संजीव सोमवंशी ने अपने उद्बोधन में हिंदुत्व एवं पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं पारिवारिक मूल्यों को अपनाकर ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
श्री सुदेश दुबे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संघ द्वारा सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा आज भी राष्ट्र को सही दिशा देने का कार्य कर रही है।
साध्वी सुलभा भारती ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिन्दू धर्मग्रंथों के पठन-पाठन पर विशेष बल देते हुए कहा कि वेद, उपनिषद, श्रीमद्भगवद्गीता एवं पुराण केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाली श्रेष्ठ मार्गदर्शिकाएँ हैं।
कार्यक्रम को भावनात्मक ऊँचाई कन्हैया लाल शर्मा की प्रभावशाली कविता ने प्रदान की। उनकी कविता ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र, संस्कृति और हिंदुत्व के प्रति भावविभोर कर दिया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेई ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना के संकल्प के साथ हुआ।

मेला रामनगरिया से 13 खोखा, एक कारतूस व तमंचा सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया में बीते कई दिनों से तमंचा लहराकर आतंक फैलाएं दबंग युवक को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार ही कर लिया उसके पास एक 315 बोर का तमंचा एक कारतूस वह 13 कारतूस खोखे बरामद किए गए हैं| थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर विगत लगभग एक माह से आध्यात्मिक नगरी मेला रामनगरिया लगा हुआ है जहां दूर दराज से आए हुए साधु संत मन की शुद्धि व शांति के लिए हवन पूजन व कल्पवास में लीन है वहीं दूसरी तरफ कादरी गेट के गंगानगर कॉलोनी निवासी सर्वेंद्र कुमार मिश्रा के पुत्र प्रखर मिश्रा उर्फ राम जी कों पुलिस नें एक तमंचा, एक कारतूस व 13 खोखो सहित गिरफ्तार किया हैं| थानध्यक्ष कपिल चौधरी नें बताया की आरोपी कों पांचाल घाट बँधा से गिरफ्तार किया हैं |

गांधी विचार मंच नें पूर्व विधायक महरम सिंह कों किया याद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला श्रीरामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में शुक्रवार को मध्यान्ह 12 बजे से गांधी विचार प्रचार मंच के बैनर तले एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गांधी विचार प्रचार मंच का गठन मेला श्रीरामनगरिया के संस्थापक, पूर्व विधायक स्मृतिशेष महरम सिंह द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डी.जी.सी. एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह सोमवंशी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी एवं भाजपा जिला महामंत्री कैप्टन डी.एस. राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश पाल सिंह उपकारी ने किया, जबकि स्वागताध्यक्ष मेला श्रीरामनगरिया के संस्थापक महरम सिंह के सुपुत्र दिनेश प्रकाश सिंह ‘अन्नू भैया’ रहे।
विशिष्ट अतिथि कैप्टन डी.एस. राठौर ने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी किसी भी प्रकार की बुराई को न सुनना, न देखना और न करना चाहते थे, उसी प्रकार पूज्य महरम सिंह भी समाज से बुराइयों को हटाकर समरसता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे।
राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने महरम सिंह को आधुनिक युग का गांधी बताते हुए उनके चरित्र एवं विचारों के अनुकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महरम सिंह ने सादा जीवन एवं उच्च विचार के सिद्धांत पर चलते हुए सांसारिक सुख-सुविधाओं से दूर रहकर एक योगी की भांति जीवन व्यतीत किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र सोमवंशी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी एवं फर्रुखाबाद के गांधी कहे जाने वाले महरम सिंह के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने महरम सिंह से जुड़े कई संस्मरण साझा करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में देशराज सिंह राठौर, अनिल सिंह गहरवार (प्रधानाचार्य), वैभव सोमवंशी ‘सुभग’, सत्यपाल सिंह ‘प्रगल्भ’, सुमन राठौर, रमला राठौर, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान ‘लल्ला भैया’, उदयपाल सिंह प्रधान, कैप्टन डी.एस. राठौर सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर ब्रजेश सिंह ‘कल्लू’, रामशंकर पाण्डेय, बब्लू प्रधान, अनुजा सोमवंशी क्षमा, शीला कटियार, राधा राठौर, विभोर सोमवंशी, जगतपाल सिंह, अवधेश सिंह, महात्मा हरभान सिंह रहे l

संविदा चिकित्सक रोहित तिवारी व 35 कोविड कर्मियों का हुआ समायोजन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत चयनित संविदा चिकित्सकों एवं कोविड-19 स्टाफ को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संविदा चिकित्सक पदों पर चयनित चिकित्सकों रोहित तिवारी, यशराज सिंह भदौरिया, तान्या राठौर एवं प्रदीप कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपे। कोविड-19 स्टाफ के अंतर्गत 35 कर्मियों को वार्ड बॉय, आया, स्वीपर एवं तकनीशियन पदों पर समायोजित करते हुए उन्हें भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल सहित आदि रहे।अधिकारियों ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए जनस्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई।

पश्चिमी विक्षोभ के कहर से प्रदेश में ठंड और कोहरा सितम, 1 फरवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी की सम्भावना!

0

लखनऊ: प्रदेश एक बार फिर भीषण सर्दी और कोहरे के कहर से ठिठुर उठा, 31 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा|मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट और कोहरे की वृद्धि का अनुमान लगाया है।31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिसके चलते 1 फरवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है, 30 जनवरी की रात से एक नया विभोभ पहाड़ों पर आएगा। जिसे जम्मू कश्मीर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक एक बार फिर तेज बारिश के साथ बर्फबारी होगी।इसका असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा|एक बार फिर 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है|

,