गंगा की तपती बालू में दोपहर को मुर्गा कुकडू-कूँ करे, ऐसा शायद ही सुना हो अपने| मगर ये यूपी है यहाँ सब संभव है| जब गंगा को सबसे ज्यादा गन्दा यूपी वाले कर सकते है तो उसे वापस साफ़ करने के लिए दोपहर को मुर्गे की बांग भी यूपी वाले ही लगवा सकते है| भले ही इन मुर्गो के बांग की गूँज सरकार के कानो तक न पहुचे कि जल्द गंगा को साफ़ करने का कठोर कदम न उठाया गया तो जनता कानून को अपने हाथ में लेकर गंगा के दुश्मनों से निपट सकती है|
गंगा के दुश्मन बने मुर्गा, लगाई बांग
साली के चक्कर में गुरू जी पुलिस शिकंजे में
फर्रुखाबाद|4july: साली से नैन लड़ाने वाले शिक्षक पुलिस शिकंजे में फंस गए.
थाना कम्पिल के ग्राम सिकंदरपुर निवासी नंदकिशोर जाटव इंटर कालेज में शिक्षक हैं. वह साली से नैन लड़ाते उसके प्रेम जाल में फंस गए. इश्क का भूत सवार होने पर गुरूजी बीती रात चाचा छुन्नीलाल के साथ बाइक से अपने भाई ज्ञानेंद्र सिपाही की ससुराल नगला राजन पहुँच गए.
इसी बात से गुस्साए साले ने गुरू के २,४ हाँथ रसीद कर दिए. प्रेमिका के सामने बेइज्जती होती देख गुरू जी भी साले से भिड़ गए. कर्नलगंज चौकी प्रभारी रामकुमार दोनों को पकड़ कर ले गए. गुरू जी ने इज्जत को नीलाम होता देख पुलिस से छोटने का काफी प्रयास किया.
सीओ मालिक की गिरफ्तारी पर रोक
फर्रुखाबाद|3july: जिला जज ने सीओ मोहम्दाबाद एस के मलिक की गिरफ्तारी पर १३ जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है.
जेएम हवाली न्यायालय ने सीओ व् उनके ड्राईवर आर के त्रिपाठी के विरुद्ध गिरफ्तारी के वारंट जारी किये थे. श्री मलिक ने इस आदेश के विरुद्ध जिला जज के यहाँ अपील दायर की थी.
मालूम हो कि बीते दिनों सीओ मलिक व् उनका ड्राईवर जीप को जेएम हवाली अदालत के बाहर खड़ी कर चले गए थे. तेज आवाज में वायरलेस सेट बजने के कारण अदालत के लिपिक सुरेश चन्द्र ने न्यायी कार्य में बाधा उत्पन्न किये जाने की कार्रवाई की थी.
अनुपम व् डब्बन के गिरफ्तारी वारंट जारी
फर्रुखाबाद|3july: कोतवाली फतेहगढ़ के इन्स्पेक्टर बीके मिश्रा ने अदालत में काफी पैरवी करके दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त डॉ अनुपम दुबे व् उनके भाई अनुराग उर्फ़ डब्बन की गिरफ्तारी के वारंट हाशिल कर लिए.
वारंट जारी करवाने की पैरवी के दौरान इन्स्पेक्टर व् दरोगा इन्द्रपाल को अधिवक्ताओं ने इस बात के लिए खरी खोटी सुनायी, कि पुलिस ह्त्या जैसे संगीन मुकद्दमे में अनुपम दुबे एडवोकेट को वे वजह फांस रही है इससे विवाद की स्थित उत्पन्न हो सकती है.
अधिवक्ताओं ने अनुपम की गिरफ्तारी करने की भी चेतावनी दी है. मालूम हो कि बीते दिनों हांथीखाना निवासी रज्जन शर्मा व् उनके भाई विनय शर्मा की गोलियों से भून कर ह्त्या कर दी गयी थी.
इसी मुकद्दमे में पुलिस ने मृतक के भाई चन्दन के वयानो पर अनुपम डब्बन के अलावा नरेश दुबे उर्फ़ मम्मा को भी अभियुक्त बनाया गया है.
धोखाधड़ी में फंसे बैंक के सहायक प्रबंधक
फर्रुखाबाद|3july: तीन लाख रुपये का फर्जी लोन हड़पने वाले यूको बैंक के सहायक प्रबंधक रमेश चन्द्र जाटव सहित तीन कर्मचारी धोखाधड़ी के मुकद्दमे में फंस गए हैं.
कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर आवास विकास कालोनी निवासी अरुण कुमार दीक्षित की ओर से दर्ज किये गए मुकद्दमे में नगला प्रीतम निवासी रमेश चन्द्र के अलावा बैंक के जनरेटर आपरेटर उमेश चन्द्र अवस्थी निवासी शांति नगर पजावा, चपरासी जितेन्द्र कुमार दीक्षित निवासी नुनहाई थाना अम्रतपुर के ग्राम डाडीपुर निवासी राम सिंह को अभियुक्त बनाया है.
अरुण की बातों पर विश्वास करें तो उन्होंने १ लाख रुपये का वीमा कराने के लिए १२ फोटो तथा पहली किस्त के ३६३२ रुपये दिए. पालिसी माँगने पर रमेश चन्द्र देने के लिए टाल-मटोल करते रहे.
बाद में अरुण को पता चला कि रमेश ने अरुण की फोटो लगाकर रामसिंह के नाम पर ३ लाख रुपये कर्जा मंजूर किया और उमेश व् जितेन्द्र के सहयोग से भुगतान लेकर हड़प लिया.
राम सिंह नाम का गाँव में कोई व्यक्ति नहीं है. इस बात की शिकायत करने पर अरुण को मार डालने के लिए धमकाया गया.
पहले दिन ही स्कूल की सफाई में जुटे बच्चे
शैक्षिक सत्र शुरू होने के पहले ही दिन स्कूलों में अव्यवस्थाओं का आलम दिखाई दिया। जिन स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं थे, वहां बच्चों को पहले ही दिन सफाई के काम में जुटना पड़ा। दो माह के बाद छुट्टियों से लौटे बच्चे प्रार्थना भूल गए। इस दरम्यां आराम की ड्यूटी निभाने वाले शिक्षक भी भागते दौड़ते स्कूल पहुंचे।
बच्चों और शिक्षकों का ज्यादातर समय गपशप में ही बीता। शहर के आसपास व गांवों में ज्यादातर सरकारी स्कूलों का आलम यह था कि बच्चों को पहले ही दिन स्कूल की सफाई करनी पड़ी। डेस्क और टेबल जमाने पड़े। आधे से ज्यादा वक्त इसी काम में ही गुजर गया। शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कोई व्यवस्था नहीं होने से बच्चों से काम करवाना पड़ता है। कुछ स्कूलों में सफाई करते थक चुके बच्चों को पीने के लिए पानी भी नहीं था। इसमें कुछ बच्चों को पानी लाने के लिए भी भेजा गया।
घर जाने की जिद : पहली बार स्कूल आए बच्चों को उनकी मम्मी याद आ गई। स्कूल पहुंचने पर जैसे ही उनके अभिभावक छोड़कर गए, वैसे ही बच्चों का मन भी स्कूल में नहीं लगा। शिक्षकों ने भी उन्हें बहलाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने घर जाने की जिद नहीं छोड़ी।
कैसे मना समर वेकेशन? : सत्र के पहले दिन शैक्षिक कार्य नहीं हो पाया। प्रार्थना सभाओं के बाद कक्षाओं में परिचय और गपशप का ही दौर रहा। शिक्षकों ने भी कक्षा में आने वाले नए विद्यार्थियों से बातचीत की। बच्चों ने भी एक दूसरे से समर वेकेशन को लेकर चर्चा की।
प्राइवेट स्कूल
प्राइवेट स्कूलों का नजारा सरकारी स्कूलों से कुछ अलग था। इन स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। चमचमाते क्लासरूम में छात्रों को पहले ही दिन पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला। सभी शिक्षक भी निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचे और बच्चों से आगे की पढ़ाई के बारे में विस्तृत चर्चा की। इन स्कूलों की केंटीन में भी बच्चों की भीड़ देखी गई।
बेहतर कामकाज के लिए जरूरी अच्छी नींद
जितना ज्यादा काम करते हैं उतनी ही अधिक अच्छी नींद आती है. ऐसा एक शोध में पाया गया है. परीक्षा में भाग लेने से पहले रात को अच्छी नींद आना जरूरी है। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि इससे न सिर्फ याददाश्त अच्छी रहती है, बल्कि लोग अपने कामकाज की योजना भी काफी बेहतर तरीके से बना सकते हैं।
हर रोज कुछ न कुछ भूल जाने वाले लोगों के लिए तो यह और भी जरूरी है। यह पहला शोध है, जिसमें रात की अच्छी नींद को अगले दिन के कामकाज पर पड़ने वाले असर से जोड़ा गया है। इससे पहले के शोध में पाया गया था कि अच्छी नींद से दिमाग को चीजें याद रखने में आसानी होती है।
लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे रोजमर्रा के कार्यो को निपटाने के तरीके पर भी खासा असर पड़ता है।
पैसे से ही सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता !
एक नए अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आई है कि पैसे से खुशी नहीं खरीदी जा सकती। पैसे से भौतिकवादी सभी सुख और वित्तीय सुरक्षा हासिल की जा सकती है लेकिन यह आपको सर्वागीण खुशी खरीदकर नहीं दे सकता।
एक लाख तीस हजार लोगों को लेकर किए गए विश्वव्यापी सर्वेक्षण से पता चलता है कि सुरक्षा और आय के बीच संबध हैं लेकिन पैसे और आनंद के बीच कोई रिश्ता नहीं है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक सकारात्मक अनुभव जैसे खुशी और आनंद आदर,स्वतंत्रता का अनुभव, ढेर सारे दोस्त होने पर निर्भर हैं।
इलिनॉयस विवि के प्रोफेसर ईडी डाइनर का कहना है कि लोग हमेशा यह सोचकर हैरान होते हैं कि क्या पैसा आपको खुश कर सकता है? इस सर्वेक्षण के नतीजों में कहा है कि यह सच है कि आप जितने अधिक धनवान होंगे आपको जीवन में उतनी ही संतुष्टि होगी लेकिन संभवत: जैसा कि हम सोचा करते है, जीवन का आनंद लेने में इसका बहुत बड़ा असर नहीं पड़ता है।
पुलिस ने पीड़ित को ही पकड़ लिया
फर्रुखाबाद2july: मामूली दुर्घटना की आड़ में बाइक सवारों ने ट्रक चालक पप्पू यादव को पीटकर मोबाइल सहित हजारों रुपये लूट लिए. पुलिस ने लुटेरों के विरुद्ध कार्यवाई करने के बजाय पीड़ित पप्पू को ही पकड़ लिया.
कोतवाली फतेहगढ़ बरगदिया घाट निवासी रामचंद्र के बेटे पप्पू ने पुलिस हिरासत में बताया कि मै ट्रक को लेकर बीती रात १० बजे फर्रुखाबाद जा रहा था.
बढ़पुर मंदिर के पास बारात की भीड़ में सामने से आ रही बाइक के ट्रक की मामूली टक्कर लग गयी. इसी विवाद में बाइक सवार ३ लोगों ने मार-पीट कर पेन्ट-सर्ट फाड़ डाली. मोबाइल छीन लिया.
ट्रक पर पथराव करके एवं दराज तोड़कर बालू की बिक्री के २५ हजार ५५३ रुपये निकाल लिए. १६ हजार रुपये पेन्ट की जेब में थे. लूट-पाट करने वालों में ग्राम सातनपुर निवासी नितिन यादव को पहिचान लिया. पुलिस ने यह कह कर पल्ला झाड लिया कि जांच-पड़ताल की जा रही है.
गर्मी ने ले ली कर्मचारी की जान
फर्रुखाबाद2july: गर्मी के कारण लोगों को जरा सी बात या व्यवहार दुश्मनों जैसा लगने लगा है. ऐसे ही तनाव के कारण बीती रात सफाई कर्मचारी मदनलाल बाल्मीकी ने सल्फास खाकर जान दे दी.
सामुदायिक स्वास्थय केंद्र कमालगंज की कलौनी में रहने बाले अधेड़ मदनलाल इसी अस्पताल में सफाई कर्मचारी थे. उन्हें बीती रात रिफर कराकर १०:४५ बजे लोहिया अस्पताल लाया गया.
डा० नरेंद्र कुमार के द्वारा इलाज करने के बाबजूद उसकी मध्य रात को मौत हो गयी. पड़ोसी जिला कन्नौज के मोहल्ला ताजपुर नौकास निवासी मदनलाल का बड़ा बेटा अमित बीए प्रथम बर्ष का छात्र तथा अंकित ने इण्टर पास किया है.
अंकित ने बताया कि पिता की २ से ४ बजे की डियूटी थी. १० मिनट पहले ही वह घर पर आये तबियत ख़राब बताने पर वहीं अस्पताल में इलाज कराया. परिवार वालों ने जहर खाने की पुष्टि नहीं की.
पुलिस को भेजे गये मीमो में जहर खाने का उल्लेख किया गया. बीते दिन भी कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम गौसपुर निवासी ६० बर्षीय हरीराम कठेरिया ने कीटनाशक जहर खाकर जान दे दी थी.
एक दिन पहले फर्रुखाबाद स्टेशन पर निसंतान सुनीता देवी ने ट्रेन से कटाने के लिए काफी हंगामा किया था.



