Home Blog Page 5811

23वीं बार मां बनने कौ तैयार जन्नत

‘हम दो हमारे दो’ का सरकारी नारा भारत के दूर दराज़ के इलाक़ों में मुश्किल से ही पहुंच पाता है. शायद तभी राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर के एक गाव में 49 वर्षीय जन्नत 23वीं बार मां बनने जा रही है. जन्नत और उसके शौहर 50 वर्षीय अब्दुल बहुत उत्सुकता से घर में आने वाले नए मेहमान का इंतज़ार कर रहे है.

ज़िला मुख्यालय से कोई सौ किलोमीटर दूर जन्नत का केरकोरी गांव आपको ऐसे जहान से रूबरू करवाता है जहाँ न सड़क है, न बुनियादी सुविधाओं का कोई वजूद. जन्नत के घर आंगन में उसके अट्ठारह बच्चे खेलते मिलते हैं. इनमें चौदह लडकियां है, जो जन्नत के मुताबिक जुड़वाँ हुई हैं.

उनके दो बच्चे गांव के मदरसे में तालीम लेते है. उस इलाके के मानदंडो के हिसाब से केरकोरी के मौलवी करीम अकेले ऐसे व्यक्ति है जिसे आप पढ़ा लिखा कह सकते है. उनके अलावा शायद ही कोई साक्षर है. मौलवी करीम जन्नत के फिर से माँ बनने और बच्चा पैदा होने को खुदा की नियामत मानते है. वो कहते हैं, ”बच्चे तो ऊपर वाले की नियामत होते है.’’

इस गांव में किसी के पास फ़ोन नहीं है. केरकोरी अपनी ही बनाई दुनिया में ज़िंदगी के सारे सुख महसूस कर लेता है. न कोई शिकवा और न शिकायत. जन्नत और उसके पति अब्दुल दोनों स्वस्थ है. जन्नत बाइस बार माँ बनी लेकिन उसके अट्ठारह बच्चे ही ज़िंदा रहे.

इससे पहले बाड़मेर कोई चार साल पहले ऐसे ही तब सुर्ख़ियों में आया जब एक किसान विरमाराम 88 साल की उम्र में पिता बने थे. जन्नत सिन्धी मुसलमान बिरादरी की है जो सरहद पार बड़ी तादाद में आबाद है. इसी इलाके में खुदा बख्श एक शिक्षक है और इसी बिरादरी से है.

खुदा बख़्श ने बीबीसी से कहा, ‘‘हमारी बिरादरी में तालीम बहुत कम है. प्राय बच्चो को पढ़ने के लिए नहीं भेजा जाता है. उनका बचपन मवेशी चराने और खेत में काम करने में ही गुजरता है.फिर यहाँ इतनी सुविधाएं भी नहीं है कि लोग नए ज़माने के मुताबिक खुद को प्रगति की राह पर ले चलें.’’

भारत में अभी लोगों की गिनती का काम पूरा नहीं हुआ है. पिछली बार जब 2001 में जनगणना हुई तो राजस्थान ने जनसंख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज कराई थी. यहाँ एक हज़ार पुरुषों के मुकाबले 922 महिलाएँ है लेकिन बाड़मेर में तो प्रति एक हज़ार पुरुष पर महिलाओं की संख्या मात्र 892 ही है.

कुष्ठ रोगियों ने खुर्शीद को दी दुआएं

फर्रुखाबाद|20july: केंद्रीय राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद ने आज घटियाघाट स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में सबमर्सिबिल पम्प का उदघाटन किया.

पानी की बेहतर सुबिधा हो जाने से खुशी हुए कुष्ठ रोगियों ने श्री खुर्शीद को दुआएं दीं. श्री खुर्शीद ने मदर टेरेसा मेमोरियल ट्रस्ट एवं मदर टेरेसा फाउन्डेसन के द्वारा कुष्ठ रोगियों के परिवार जनों की सुबिधा के लिए किये गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्यूष ने ऐसे वर्ग और समाज के लिए कार्य शुरू किया है. जिनकी सहायता के लिए बहुत कम ही लोग आगे आते हैं.

श्री खुर्शीद ने फाउन्डेसन को सहयोग करने का वायदा करते हुए मदर टेरेसा व् महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये. कुष्ठ रोगी श्याम लाल, रामधनी, रज्जाक, मीना, अनीता आदि ने नियमित पत्ती करवाए जाने जर्जर मकानों की मरम्मत एवं सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाये जाने की मांग की. इस दौरान निशांत तिवारी, अनुराग, गोपाल तिवारी, शिवम् शुक्ला उर्फ़ विक्की, विवेक शाक्य आदि मौजूद रहे.

हेल्थ: बच्चों को चम्मच से दवा पिलाना खतरनाक

बच्‍चों को दवा देते वक्‍त ध्‍यान रहे, उन्‍हें चम्‍मच से दवा पिलाना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि बच्चो को दवा देने के लिए घर में उपयोग में लाए जाने वाले चम्मचों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों को निर्धारित मात्रा से कम या जरूरत से अधिक दवा दिए जाने का डर बना रहता है।

चिकित्सकों को मुताबिक बच्चों को आमतौर पर जितनी दवा दी जानी चाहिए, उससे कम या अधिक मात्रा में दवा देना हानिकारक है और घरेलू चम्मचों का प्रयोग करने से अक्सर ऐसा ही होता है। इसका कारण यह है कि घरेलू चम्मचो में निर्धारित मात्रा से दो या तीन गुना अधिक द्रव्य समाता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्लीनिकल प्रैक्टिस’ के मुताबिक ग्रीस में 71 प्रकार के चाय के चम्मचों और 49 प्रकार के टेबल पर रखे जाने वाले चम्मचों पर आधारित एक शोध के मुताबिक घरेलू चम्मचों के उपयोग के कारण हम अक्सर बच्चों को 192 फीसदी अधिक मात्रा में दवा पिला देते हैं।

चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों को दवा पिलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है क्योंकि दवा की कम या अधिक मात्रा उनके सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। जर्नल में लिखा है कि बच्चों को दवा पिलाने के लिए दवा की शीशी के ढक्कन पर दी गई मापरेखा का उपयोग करना चाहिए। पहले दवा को निर्धारित माप के अनुसार ढक्कन में निकाल लेना चाहिए और फिर उसे चम्मच में उडेलकर बच्चो को पिलाना चाहिए।

गुलाबी गैंग ने महिलाओं को ठगने वालों को दबोचा

फर्रुखाबाद|20july: गुलाबी गैंग के सदस्यों ने तहसील सदर में धावा बोलकर राशन कार्ड के नाम पर रुपये ठगने वाले मुंशी को दबोच लिया.

जब मुंशी ने रुपये देने का वायदा किया तभी उसे छोड़ा गया. जिला कमांडर अंजली यादव के अगुवाई में गुलाबी गैंग के सदस्य सरला पण्डे, पुष्पा, रागिनी , रचना अदि ने उमाशंकर एडवोकेट के बिस्तर पर बैठे मुंशी प्रेमकुमार को दबोच लिया.

गरीब महिलायें अनीता, दुर्गा, साधना, सूरजमुखी, सुधा, सुखदेवी, माया आदि ने आरोप लगाया कि मुंशी प्रेमकुमार ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए एक हजार से ढाई हजार रुपये तक लिए हैं.

एक वर्ष बीत जाने के बाबजूद भी अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है. राशन कार्ड माँगने पर यह कहकर टरकाया जाता है कि जल्द ही राशन कार्ड मिल जाएगा. पीड़ित महिलाओं ने एक स्वर से रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रुपये वापस दिए जाने को कहा.

महिलाओं के कड़े रुख को देखकर प्रेम कुमार ने रुपये लिए जाने की बात स्वीकार की. तथा ३१ जुलाई तक रुपये वापस दिए जाने का वायदा किया.

जिला कमांडर अंजली यादव ने बताया कि यदि ३१ जुलाई तक गरीब महिलाओं को ठगे गए रुपये वापस न मिले तो वह कार्रवाई कराने के लिए आला अधिकारियों से मिलेंगी.

उन्होंने बताया कि मोहल्ला गंगा नगर में बिजली का खम्भा काफी तिरछा हो गया है. किसी समय भी खम्भे के गिर जाने से होने वाले हादसे के भय से मोहल्ले के महिलायें काफी परेशान हैं. इस समस्या को भी शीघ्र ही दूर किया जाएगा.

प्रेमी युगल पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद|20july: मैनपुरी से भागकर रंगरेलियां मनाने वाले छात्र-छात्रा पर पुलिस की गाज गिर गयी.

मैनपुरी थाना दन्नाहार के सिपाही पंकज कुमार व् प्रेम नारायण ने थाना मऊदरवाजा पुलिस के सहयोग से ग्राम बड़ी गुलरिया नगला गुलाल में कुंवरपाल यादव के मकान में छापा मारा. पुलिस ने मकान से प्रेमी युगल कुलदीप यादव व् देवकी यादव को दबोच लिया.

कुलदीप थाना दन्नाहार के ग्राम भागपुर निवासी इन्द्रपाल सिंह का पुत्र तथा देवकी इसी गाँव की राजपाल की पुत्री है. सरकारी ठेकेदार इन्द्रपाल का बेटा कुलदीप राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी कक्षा १२ का छात्र है. होमगार्ड राजपाल की पुत्री देवकी शिक्षा सदन इंटर कालेज कुसैला मैनपुरी से इंटर पास किया है.

नजदीकी प्रेम सम्बन्ध होने के कारण प्रेमी युगल नयी जिन्दगी जीने के लिए ३ दिन पूर्व घर से गायब हुए थे. देवकी कुलदीप के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही.

उधर राजपाल ने कुलदीप के विरुद्ध बेटी के अपरहण की रिपोर्ट लिखा दी है.

बच्‍चों को एलर्जी से बचाता है गाय का दूध

गाय का दूध न केवल पौष्टिकता से भरपूर होता है, बल्कि एलर्जी से भी बचाता है। जिन शिशुओं को जन्म के बाद से 15 दिन तक उनकी माताएं गाय का दूध पिलाती हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। एक अध्ययन में पता चला है कि गाय का दूध बच्चों को भविष्य में होने वाली गंभीर एलर्जी से सुरक्षित करता है।

तेल अवीव विश्वविद्यालय में हुए इस अध्ययन ने पहले की सभी धारणाओं को बदल दिया है। पहले माना जाता था कि कि जन्म के तुरंत बाद शिशुओं को कुछ महीने तक गाय का दूध नहीं देना चाहिए। अध्ययनकर्ता यित्झाक काट्ज का कहना है, “जो महिलाएं अपने शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद गाय का दूध देना शुरू कर देती हैं वे अपने बच्चों को एलर्जी से पूरी तरह बचा लेती हैं।”

इस अध्ययन के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 13,019 शिशुओं के खाने-पीने की आदतों के इतिहास का अध्ययन किया। जिन शिशुओं को जन्म के 15 दिन के अंदर ही गाय के दूध में मिलने वाला प्रोटीन दिया जाने लगा था वे गायों के दूध के प्रोटीन से होने वाली एलर्जी (सीएमए) से पूरी तरह सुरक्षित थे। ये बच्चे उन शिशुओं से ज्यादा सुरक्षित थे जिन्हें जन्म के 15 दिन बाद से गाय का दूध देना शुरू किया गया।

गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन से होने वाली एलर्जी (सीएमए) बच्चों के लिए बहुत खतरनाक होती है। इससे उनकी त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं, उन्हें श्वसन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और यहां तक कि उनकी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए यदि जन्म के शुरुआती दिनों में गाय का दूध देना शुरू कर दिया जाए तो वह टीकाकरण जैसा काम करता है।

क्रेडिट कार्ड पर की पैड!

अब तक आपने कंप्यूटर, लैपटॉप या फिर मोबाइल फोन पर की पैड देखा होगा। लेकिन अब आपको क्रेडिट कार्ड पर भी की पैड देखने को मिलेगा। सुन कर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा। पर यह सच है। दरअसल यह कवायद है। क्रेडिट कार्ड्स को लेकर दुनियाभर में हो रही धोखाधड़ी को रोकने की।

अमेरिका की ग्लोबल पेमेंट्स टेक्नोलाजी कंपनी वीजा यूरोपीयन आर्म ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए एक ऐसा क्रेडिट कार्ड बनाया है, जिसमें की-पैड और डिजिटल नंबर का होगा। इसे जरिए सिक्योरिटी पासवर्ड बनाया जा सकेगा। और बिना इस पासवर्ड को जाने, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी नहीं की जा सकेगी।

इस खास तरह के क्रेडिट कार्ड का आकार आम क्रेडिट कार्ड जैसा ही होगा। लेकिन, इसमें एक छोटा की-बोर्ड और स्क्रीन भी लगा होगा। वीजा यूरोपीयन की इनोवेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग के लिए नया वीजा सोल्यूशन उतना ही सुरक्षित है, जितना दुकान पर खुद जाकर खरीदारी करना।

कार्ड के की-पैड पर 12 बटन, एक स्क्रीन और एक बैटरी होगी। कार्ड तीन साल तक काम कर सकेगा। ग्राहक की-बोर्ड पर अपना पिन नबंर डालेंगे तो एक खुफिया पासवर्ड बन जाएगा। पासवर्ड बनाने के लिए नंबर और शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

जब उपभोक्ता अपने कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे तो उन्हे यह पासवर्ड भी टाइप करना होगा। बिना पासवर्ड टाइप किए खरीददारी नहीं हो सकेगी। जिससे ऑनलाइन खरीददारी के मामले में हो रही धोखाधड़ी पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी।

स्वाईन फ्लू से महिला की मौत, हाई एलर्ट घोषित

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में स्‍वाइन फ्लू ने एक युवती को मौत की नींद सुला दिया। यूपी में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है। छत्रपति शाहू जी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय (सीएसएमएमयू) में भर्ती ज्योति सिंह को रविवार को ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। ज्योति को विश्वविद्यालय में अलग वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

सीएसएमएमयू के चिकित्सा अधीक्षक नर सिंह वर्मा ने बताया कि बाराबंकी की रहने वाली ज्योति सिंह (25) को निमोनिया की शिकायत के बाद 15 जुलाई को विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू का शक होने पर उसकी जांच करवाई गई। संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) से आई जांच रिपोर्ट में रविवार देर रात उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

अधिकारियों के मुताबिक ज्योति अपने परिवार के साथ बीते दिनों आंध्र प्रदेश स्थित बाला जी के दर्शन करके वापस लौटी थी। वहां से लौटने के बाद उसे निमोनिया की शिकायत हुई, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे सीएसएमएमू में दाखिल कराया था। अधिकारियों ने फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मामला सामने आने से इंकार किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ज्योति के परिजनों के नमूने भी जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

महंगी पडी खुलेआम इश्क्वाजी

फर्रुखाबाद|19july: सरेआम इश्क्वाजी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने दबोच लिया है.

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी राजीव कुमार की पत्नी श्रीमती विमलेश तथा मोहल्ला वजाजा निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा का बेटा स्वदेश कुमार मोहल्ला चूड़ी वाली गली में सरेआम चुम्बन कर प्रेम का इजहार कर रहे थे.

यह नजारा देखकर वहां से गुजरने वाली महिलाओं के चहरे शर्म से झुक गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि ३ बच्चों की माँ पूर्व में स्वदेश के साथ गायब हो गयी थी. शादीशुदा स्वदेश व् विमलेश की इश्क्वाजी जग जाहिर हो चुकी है.

19100 आक्सिटोसिन इंजेक्शन मिले, दुकानदार को हवालात

फर्रुखाबाद|19july: प्रशासन की सक्रियता के कारण हजारों लोग जहरीला दूध व सब्जी खाने से फिलहाल बच गए हैं.

नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर ने आज बर्षा की परवाह किये बिना मन्नीगंज में राजा जनरल स्टोर पर छापा मारा सैकड़ों डिब्बो में प्रतिबंधित आक्सीटोसीन के १९१०० इंजेक्शन बरामद हुए. मुख्य खाद्य निरीक्षक मानसिंह निरंजन व ड्रग्स इंस्पेक्टर वीके जैन ने नमूने सील कर मोहल्ला गंगा नगर कलौनी निवासी दूकान मालिक राजा गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी.

पुलिस ने राजा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. पिता स्वदेश गुप्ता बेटे की पैरवी में कोतवाली पहुंचे. १०० इंजेक्शन एक डिब्बे में पैक थे. राजा ने बताया कि मोहल्ला साहबगंज चौराहा निवासी विकास ने कानपूर से लाकर ६० रुपये में एक डिब्बा इंजेक्शन दिया था. फुटकर में १ इंजेक्शन २ रुपये तक का बिकता है.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बीते दिनों इंजेक्शनों की तलाश में दूध डेरियों की ख़ाक छानी थी. डेरी वाले नशीले इंजेक्शनों को लगाकर पशुओं का सारा दूध निचोड़ लेते थे. इंजेक्शन से निकलने वाला दूध जहरीला व् हानिकारक हो जाता है. लालची किसान लौकी, कद्दू आदि सब्जियों में इंजेक्शन लगाकर उत्पाद बढाते हैं.