Home Blog Page 5800

पेट्रोल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा

केंद्रीय मंत्रिमडल ने पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतों में बढ़ोतरी की है. सरकारी उपक्रम भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शुक्रवार को आधी रात से पेट्रोल के दामों में 70 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है.

संभावना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो अन्य तेल उपक्रम भी अगले दो दिनों में पेट्रोल के दाम बढ़ा देंगे. अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. कंपनी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसियों को बताया कि पेट्रोल के दामों में 70 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है जिसके अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 52.55 रूपये प्रति लीटर हो गया है.

अन्य शहरों में यह मूल्य वृद्धि स्थानीय करों तथा लेवी पर निर्भर करेगी. उद्योग के सूत्रों ने बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) भी सप्ताहांत तक पेट्रोल के दाम बढ़ा सकते हैं. तीनों तेल कंपनियाँ अब एक साथ क़ीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं करतीं जिससे कि उन पर साँठगाँठ करने का आरोप न लगे.

वैसे अब तीनों तेल कंपनियों के दाम भी एक जैसे नहीं है. उदाहरण के तौर पर इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल की क़ीमत बीपीसीएल की तुलना में तीन पैसे कम है. जबकि एचपीसीएल का पेट्रोल बीपीसीएल से एक पैसे और सस्ता है. तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत पिछले दिनों 80 डॉलर प्रति बैरल से भी अधिक हो गई है जिसकी वजह से उन्हें प्रति लीटर पेट्रोल पर लगभग एक रुपए का घाटा हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि पिछले जून में सरकार ने पेट्रोल की क़ीमतों पर से नियंत्रण को ख़त्म कर दिया था और इसे तेल कंपनियों पर छोड़ दिया था कि वे कच्चे तेल की क़ीमतों के आधार पर पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतें तय करें. जून के बाद से पेट्रोल के दामों में यह दूसरी बढ़ोत्तरी है.

एक-एक पैसे का लेंगे हिसाब : बीजेपी

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म होने के बाद अब बीजेपी ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मांग की है कि वे कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए कर
प्शन की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने के अपने वादे पर अमल करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी हालत में इस मुद्दे को नहीं छोड़ेगी और हजारों करोड़ रुपये के इस मामले को दबाने नहीं देगी।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि खेल आयोजन समिति ने अब यह दावा करना शुरू कर दिया है कि खिलाडि़यों ने मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है इसलिए अब करप्शन की बातें बेमानी हो गई हैं।

बीजेपी का कहना है कि खेल खत्म-पैसा हजम नहीं होने देगी और एक-एक पैसे का हिसाब लेकर रहेगी। उन्होंने कहा जिस तरह से आयोजन कमिटी के चेयरमैन सुरेश कलमाड़ी को उदघाटन और समापन के दिन पब्लिक ने हूट किया, उससे साफ है कि दिल्ली वाले उन्हें बख्शने के मूड़ में नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि सुरेश कलमाड़ी और उनके साथियों को फौरन पदमुक्त किया जाए ताकि निष्पक्षता से जांच पड़ताल की जा सके।

नवमं सिद्धिदात्री

मां दुर्गाजी की नवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है।

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। मार्कण्डेयपुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व-ये आठ सिद्धियां होती हैं।

मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आासीन होती है। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में चक्र, ऊपर वाले हाथ में गदा तथा बायीं तरफ के नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल पुष्प है। नवरात्र-पूजन के नवें दिन इनकी उपासना की जाती है।

नव दुर्गाओं में मां सिद्धिदात्री अन्तिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा-उपासना शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते हुए भक्त दुर्गा-पूजा के नवें दिन इनकी उपासना में प्रवृत्त होते हैं। इन सिद्धिदात्री मां की उपासना पूर्ण कर लेने के बाद भक्तों और साधकों की लौकिक पारलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है।

कारतूसों की तस्करी के आरोप में 5 गिरफ्तार

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने शुक्रवार को कारतूसों और हथियारों की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन राजस्थान के निवासी हैं।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.चतुर्वेदी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली देहात इलाके से राजस्थान के धौलपुर निवासी प्रेम कुमार, माता प्रसाद और राम औतार को 1500 कारतूस और 15 तमंचों के साथ पक़डा गया। तीनो की निशानदेही पर पुलिस ने एटा शहर के विक्रम गन हाउस के मालिक विक्रम सिंह और मैनेजर राकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस अवैध धंधे में शामिल विक्रम सिंह अपने मैनेजर के साथ मिलकर इन तीनों आरोपियों सेकारतूसों की तस्करी कराता था। पुलिस के मुताबिक तीनों राजस्थान और मध्य प्रदेश में आपराधिक गिरोहों को अवैध रूप से हथियारो और कारतूसों की आपूर्ति करते थे। पिछले दो वर्षो में इन्होंने आपराधिक गिरोहों को करीब 20,000 कारतूसों की आपूर्ति की। चतुर्वेदी ने बताया कि कारतूसों के इस अवैध धंधे में लिप्त शहर के कुछ और अधिकृत शस्त्र विक्रेताओं के नाम भी सामने आए हैं।

बिग बॉस के घर में आएंगे खली

महाबली खली भले ही कुश्‍ती के चैंपियन हों, लेकिन उन्‍हें ‘बिग बॉस’ से डर लगता है।डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई विजेता खली (दलीप सिंह राणा) के मुताबिक उन्‍हें बिग बॉस के घर में बंद रहने की बात से डर लगता है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में खली को शनिवार की कड़ी में शामिल कराया जाएगा। उन्‍हें ‘वाइल्‍ड कार्ड’ के जरिए शो में एंट्री दी गई है।

खली ने कहा, ‘मेरी पत्‍नी चाहती है कि मैं शो में हिस्‍सा लूं और इसीलिए मैंने बिग बॉस के घर का सदस्‍य बनना कुबूल किया। इसके अलावा इस शो के जरिए मेरे प्रशंसक मुझे उसी रूप में जान सकेंगे जैसा मैं हूं।’ खली ने कहा कि उन्‍होंने कभी ‘बिग बॉस’ नहीं देखा है। उन्‍हें पता नहीं है कि वह शो में क्‍या करेंगे, लेकिन शो में हिस्‍सेदारी को लेकर वह रोमांचित हैं और साथ में नर्वस भी हैं।
7 फुट लंबे और 190 किलो वजनी खली के लिए शो में खास तौर पर अलग से बेड बनवाया गया है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि उनके खाने का इंतजाम कैसे होता है। शो में वैसे ही रोज खाने को लेकर चचिकचिक देखने को मिलता है।

इंटरनेशनल हैंडवॉशिंग डे : 15 अक्टूबर

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व को बीमारियों की मार से बचाने के लिए वर्ष 2008 को अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता वर्ष घोषित किया था। इसी के तहत 15 अक्टूबर को इंटरनेशनल हैंडवॉशिंग दिवस घोषित किया गया।

भारतीय संस्कृति में भोजन पकाने और खाने के पूर्व हाथ धोने की परंपरा सदियों से शामिल है, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़े इस पहलू का लोहा अब विश्व ने भी मान लिया है। स्वच्छ और सुरक्षित दुनिया का सपना साकार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने साल में प्रति वर्ष एक दिन हाथ धोकर स्वच्छ जीवन बिताने के नाम किया है।

देश में पिछले कुछ दिनों से फैली स्वाइन फ्लू की बीमारी से बचने के लिए चिकित्सकों ने कई उपाय बताए थे, जिनमें से सबसे अहम उपाय अपने हाथों को साबुन से धोकर साफ रखना भी शामिल था।

बीमारियों से बचाव में हाथ धोने के योगदान के संबंध में चिकित्सक डॉ. अमित मेहरोत्रा ने कहा कि नियमित तौर पर साबुन और साफ पानी से हाथ धोने से कई छोटी-मोटी बीमारियों से लेकर बड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

डॉ. मेहरोत्रा ने कहा ‘जुकाम का संक्रमण रोकने के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोने से कारगर उपाय कोई और नहीं हो सकता। इससे आप दूसरों को संक्रमण से बचा सकते हैं।’ उन्होंने कहा ‘पिछले दिनों स्वाइन फ्लू को लेकर काफी चिंता थी जबकि इसे रोकने के विभिन्न उपायों में यह एक आसान उपाय है।’
टेक्सॉस की एक खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनी ने पिछले दिनों अपने कर्मचारियों के बाथरूम से आने और काम पर लगने के पूर्व हाथ धोना अनिवार्य कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए एक नियम बनाया है, जिसे तोड़ने पर कर्मचारियों पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए अमेरिका स्थित सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी पिछले दिनों कहा ‘पैथोजन का फैलाव रोकने के लिए हाथ धोना सबसे कारगर उपाय है। इस प्रक्रिया के लिए आम साबुन के उपयोग से ज्यादा प्रभावी उपाय अल्कोहल रब का हो सकता है।’ सेंटर ने कहा था कि 60 से 95 फीसदी अल्कोहलयुक्त साबुन से टीबी, हर्पीज और अन्य कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।

हमें अनार वालो कागज़ देओं…

फर्रुखाबाद: यह कोई कहावत या चुटकुला नहीं यह है नारी सशक्तीकरण व् जागरूकता का एक छोटी सी सच्ची झलक.

कल १४ नबम्बर को हुए शमसाबाद व् कायमगंज के ब्लाकों में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हमारी जेएनआई टीम को सर्वे के दौरान काफी कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं की जा सकती.

ब्लाक शमसाबाद ग्राम सभा नगला सेठ सुबह के समय मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिका में डाल रहे थे. लोग लाइन में लगे अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे. तभी एक आवाज घूंघट की ओट से निकली ,” अरे दैया कित्ती देर लगे हम घर पर लौड़े अकेले छोंड आये पता नाही का कत्त हुये, भैंस भी सानी लगाने को है और हेन तौ इत्ती लम्बी लाईन लगी कि ख़त्म नहीं होत दिखात. पदधानी जे लड़ रै हैंगे, पैसा जे खै. चुप घर मै बैठ जे और हियाँ हम लाइन मे लगे लगे मरे जात.

महिला की बात सुनकर मैंने भी धीरे से मन में मुस्करा लिया कि देखो महिला जागरूकता ऐसे जाग जाए तो प्रधान भी लाइन में आ जायेंगे. हमसे १ नंबर आगे जा रही महिला जब उंगली में स्याही लगवाने के बाद मतदान कर्मी से बोली कि हमै अनार वालो कागज़ दिओ दूसरो नाहीं लम्बरदार ने जै कही.” सभी उपस्थित मतदान कर्मी हंस पड़े.

वहीं नावालिग़ बच्चों को जो कि मतदान के नाम का सही मतलव भी नहीं जानते वो भी लाइन में खड़े दिखाई दिए उनसे पूंछने पर वोले कि मेरो वोट बनि गौ है. दद्दा ने भेजो है. एक बोट डालने के बाद दूसरा बोट डालने आ गए दूसरी भेष-भूसा में पहले थे केवल नेकर पहने अब गए साहब पैंट शर्ट पहनकर. एसे कई नज़ारे देखने को मिले. पहले बताया कि वह ८ में पढ़ते हैं अब बता रहे १२ में पढ़ रहे हैं.

पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर दो एसओ सस्पेंड

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक अखिलेस कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुई हिंसा के मामले में एसओ कमालगंज महेंद्र प्रताप सिंह व् एसओ जहानगंज हनुमान प्रसाद पाण्डेय का तत्काल प्रभाव से निलम्वित कर दिया गया है.

इसके अलाबा चुनाव प्रभारी रविन्द्र सक्सेना को एसओ कमालगंज व् असोक उपाध्याय को एसओ जहानगंज का कार्यभार सौप दिया है.
एसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि इन लोगो की तैनाती की अनुमति राज्य निर्वाचन आयोग से मिल गयी है प्रथम चरण के मतदान में काफी बवाल हुआ था.

शमसाबाद में फर्जी बोट डालने पर ववाल फायरिंग

फर्रुखाबाद:१५अक्टूबर को शमसाबाद और कायमगंज विकास खण्डो में मतदान को लेकर लोगो में उत्साह दिखा वहीं छिटपुट घटनाएँ
भी हुईं और महिलाओं ने साड़ी बदलकर फर्जी वोटिंग की.

शमसाबाद विकास खण्ड की गगलऊ ग्राम पंचायत में फर्जी वोटिंग को लेकर गोली चली गोली वारी में परमनगर निवासी जयवीर सिंह यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गए. और ग्राम रैगवा में प्रधान के उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड गए जिससे होमगार्ड शीशराम को चोट लगी.
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के ४७४९ उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में वंद हो गयी.
कायमगंज और शमशाबाद विकास खण्ड के ३२९ पद के लिए वोटिंग को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा. सेक्टर और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट ने दोनों विकास खण्डो के चुनाव पर कड़ी नजर रखी.

बढपुर और कमालगंज ब्लाक में पुनर्मतदान २२ अक्टूबर को

फर्रुखाबाद: बीते दिन ११ अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान हिंसात्मक रूप के बाद खत्म हुआ. कई जगह मतदान निरस्त हो जाने के कारण पुनर्मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

कमालगंज ब्लाक के ग्राम पंचायतों के २८ बूथों पर पुनर्मतदान २२ अक्टूबर को होंगे.

अहमदपुर देवरिया के बूथ नंबर २०४,२५०.

चौकी महमदपुर बूथ नंबर ४७,४८.

भुलनपुर बूथ नंबर ७६.

शेखपुर रुस्तमपुर बूथ नंबर ५८,५९.

फतेहुल्लापुर बूथ नंबर २३०,२३१.

सितौली बूथ नंबर १३६,१३७,१३८.

भटपुरा बूथ नंबर ७,८,९,१०.

देवरान गढ़िया ११,१२,१३.

रूनी बूथ नंबर १४१,१४२.

चुरसई बूथ नंबर १३९,१४०.

बर्ना खुर्द बूथ नंबर १३३,१३४.

बंथल शाहपुर बूथ नंबर १९०,१९१ अतिरिक्त १९२.

ब्लाक बढपुर के ५ बूथों पर पुनर्मतदान

वावरपुर पश्चिम बूथ नंबर १०.

JHS हैवतपुर गढ़िया बूथ नंबर ७४.

PS चौसेपुर पूर्वी बूथ नंबर १५९.

PS चौसेपुर पूर्वी बूथ नंबर १६०.

PS चौसेपुर पश्चिम बूथ नंबर १६१.