Home Blog Page 5770

रहस्यमय गोली से दलित युवती घायल

फर्रुखाबाद: घर में बैठे समय गोली लगने से दलित युवती किरन गंभीर रूप से घायल हो गई| उसे उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस की जांच में घटना फिलहाल रहस्यमय बनी है|

किरन नगर के मोहल्ला जंगबाज खां निवासी अशोक जाटव की १९ वर्षीय पुत्री है| वह आज सुबह ९:३० बजे घर के आँगन में जमीन पर बैठकर कपड़ा सिल रही थी| उसी समय ३१५ बोर की गोली उसकी पीठ में कंधे के निकट जा घुसी| गंभीर घायल युवती किरन को उसके चाचा दिलीप कोतवाली ले गए|
किरन का पड़ोसी जिला कन्नौज थाना इंदरगढ़ के ग्राम अन्गौत निवासी भजन लाल के पुत्र शनि से विवाह तय हो गया है| नगर पालिकाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के द्वारा १८ दिसंबर को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में किरन की शादी होनी है|

झोपडी में रहने वाली किरन के पिता जयपुर में प्राईवेट नौकरी करते हैं| उसकी माँ मंजूदेवी विवाह का न्योता देने वेवर गई थी| किरन के मकान के पीछे नजर खां का मकान है जिसमे किरायेदार अख्तर का जरदोजी का कारखाना है| अनुमान लगाया गया की कारखाने की छत की और से ही किरन के गोली लगी है| किसी ने किरन के गोली मारी है या तमंचे से खिलबाड़ करते समय धोखे से चली गोली उसके लगी है| अभी तक रहस्य बना है! परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह पता नहीं चल पा रहा है कि किसने किरन के गोली मारी है|

इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने बताया कि किरन के गोली लगने की घटना रहस्य बनी है|

टोकन मनी नहीं ले रहे, जिला पंचायत सदस्य

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी अधिक से अधिक वोट पक्के करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को टोकन मनी देने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, और अधिक रुपये मिलने की उम्मीद के कारण अधिकाँश सदस्यों ने टोकन मनी लेने में आना कानी कर रहे हैं|

बहुजन समाजवादी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तहसीन सिद्दीकी, जनक्रांति पार्टी की प्रत्याशी डॉ अनीता यादव व सपा प्रत्याशी मंजुलता यादव का सभी जिला पंचायत सदस्यों से निरंतर सम्पर्क बना है| तहसीन की ओर से उनके बड़े भाई बसपा विधायक ताहिर सिद्दीकी, डॉ अनीता की ओर से उनके पति डॉ अनार सिंह यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत के पति मुकेश राजपूत तथा मंजुलता की ओर से उनके देवर सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव दिन रात पैरवी में जुटे हैं|

अधिकाँश जिला पंचायत सदस्य अपना कोई भाव न खोलकर नखरे दिखा रहे हैं| वह चाहते हैं कि उन्हें अधिक से अधिक रुपये मिलें और रुपये लेने की बात उजागर न हो| प्रत्याशी भी यही चाहतें हैं कि वह जिससे सौदा करें वह चुपचाप रुपये लेकर वोट दे दे रुपयों का प्रचार न करें| अधिकांस सदस्य एक दबंग प्रत्याशी की गुंडागर्दी के भय से उनसे रुपयों का सौदा करने से परहेज कर रहे हैं बल्कि यह कहकर तसल्ली दे रहे हैं कि हम वोट आपको ही देंगें| इस बात से वह प्रत्याशी काफी परेशान हैं उन्होंने सीधे सौदेवाजी न करके वोटरों के नजदीकी लोगों से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है|

चर्चा है कि जिला पंचायत सदस्य रीता राजपूत के सभासद पति राजन राय जौली ने टोकन मनी ले लिया है| श्री जौली ने टोकन मनी लेने से इनकार करते हुए बताया कि कोई ढंग का प्रत्याशी नहीं है मेरे ऊपर जनक्रांति पार्टी में शामिल होने का दवाव डाला जा रहा है| मैंने पार्टी में शामिल होने से साफ़ मना का दिया है उसी को वोट दूंगा जो क्षेत्र में विकास कराने का वायदा करेगा| प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए 10 दिसंबर को ख़ास समर्थकों की बैठक में राय लूंगा|

भीख मांगकर कराईं 600 शादियाँ

लखनऊ|| पेट भरने के लिए सड़कों पर भीख मांगने वाले भिखारी तो हर कहीं देखने को मिल जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसे भिखारी हैं जो भीख मांगकर जुटाए गए पैसों से गरीब और बेसहारा लड़कियों की शादी कराकर उनकी जिंदगी खुशहाल बना रहे हैं।

सोनभद्र जिले के निवासी रमाशंकर कुशवाहा (58) रामगढ़ कस्बे में स्थित शवि मंदिर के महंत हैं। पूरे इलाके में ये ‘भिखारी बाबा’ के नाम से मशहूर हैं। भिखारी बाबा अब तक करीब 600 गरीब आदिवासी व दलित कन्याओं का विवाह कराकर उनका घर बसवा चुके हैं।

भिखारी बाबा का कहना है, “मुझे हर बेसहारा और गरीब कन्या में अपनी बेटी नजर आती है। मैं नहीं चाहता है कि धन के अभाव में किसी कन्या की डोली न उठ पाये। इसलिए शादी कराके उनका जीवन सुखमय बनाने के लिए मैं भीख मांगता हूं।”

लड़कियों की शादी में खर्च होने वाला धन जुटाने के लिए वह साल भर अपने शिष्यों के साथ घूम-घूम कर भीख मांगते हैं। बाबा कहते हैं, “हर महीने के करीब पंद्रह दिन मैं अपने शिष्यों के साथ सोनभद्र और आस-पास के जिलों में भीख मांगता हूं। फिर शादी के मुहूर्त वाले महीनों फरवरी से जून के बीच में कोई एक दिन निर्धारित करके लोगों की मदद से शवि मंदिर परिसर में विवाह समारोह आयोजित करता हूं।”

बाबा का कहना है कि उनके जीवन में घटी एक मार्मिक घटना ने उन्हें इस काम को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया। बाबा कहते हैं, “साल 2005 में मेरे आश्रम के पास संतोष कुमार नाम का एक युवक आया और कुएं का पानी पीकर छाया में सुस्ताने लगा। तभी उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई।”

”संतोष के घर में केवल उसकी एक छोटी बहन रीता थी। उसकी मौत की खबर पाकर वहां बदहवास हालत में वहां आई और रो-रोकर कहने लगी कि अब उसका क्या होगा। कौन उसकी देखभाल करेगा। उसे रोता बिलखता देख मैंने सबके सामने उसकी शादी कराने का ऐलान किया और उसी समय प्रण लिया कि आज से मैं बेसहारा और गरीब कन्याओं की शादी कराऊंगा।”

बाबा के मुताबिक 2005 में पहली बार रीता के साथ उन्होंने 21 गरीब कन्याओं की शादी करवाकर इस मुहिम की शुरुआत की थी। उसके बाद से लगातार यह सिलसिला जारी है। बीते साल उन्होंने 100 से अधिक कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया। अगले साल भिखारी बाबा का 106 लड़कियों का विवाह कराने की प्रण है। जिस अनाथ लड़की के माता-पिता नहीं होते हैं भिखारी बाबा उसके लिए उसी की जाति का वर खोजकर शादी करवाते हैं।

यहीं नहीं लड़की को मां-बांप की कमी न महसूस हो इसके लिए वह बाकायदा कन्यादान भी करते हैं। जिन लड़कियों के माता-पिता होते हैं वे अपनी बेटियों के रिश्ते खुद तय करके भिखारी बाबा के यहां शादी के लिए पंजीकरण करा देते हैं। निर्धारित तिथि के दिन बाबा सभी कन्याओं की सामूहिक शादी कराते हैं।

शादी में बारातियों के स्वागत से लेकर खान-पान तक का पूरा प्रबंध किया जाता है। लड़कियों को घर गृहस्थी का सामान भी दिया जाता है, जिससे कि उन्हें जीवन शुरू करने में मदद मिल सके। बाबा कहते हैं कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और व्यवसाई कन्याओं को श्रंगार और रसोई के सामान के साथ-साथ संदूक, बिस्तर, टीवी और साइकिल जैसी चीजें देकर उनका नव-विवाहित जीवन खुशहाल बनाने में मदद करते आ रहे हैं।

बहू को बचाने में ससुर ने जान गंवाई

फर्रुखाबाद: दबंगों ने विधवा बहू को बचाने वाले वृद्ध ससुर रामसिंह यादव की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई| शव को देखकर रामसिंह की पत्नी शांति बुरी तरह बिलखती रही|

रामसिंह थाना नवाबगंज के ग्राम गंगलऊ निवासी थे| उन्हें अपरान्ह ३ बजे गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल लाया गया था| ७:१५ बजे उनकी मौत हो गई|

बीते दिन गाँव का अनुज ट्रैक्टर लेकर जा रहा था जाते समय ट्रैक्टर रामसिंह के मकान से टकरा गया| रामसिंह के पुत्र स्वर्गीय रामदास की पत्नी लक्ष्मी ने इस बात का विरोध किया तो दबंग अनुज ने ट्रैक्टर बैक कर दो बार मकान में टक्कर मारी| इसी विवाद में अनुज व उसके साथी उपेन्द्र व पन्नालाल ने लक्ष्मी से बदसलूकी करने के बाद रामसिंह की बेरहमी से पिटाई की|

लक्ष्मी रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने गई तो पुलिस ने उसे टरका दिया और कहा कि पहले इलाज कराओ| लक्ष्मी के पुत्र रामनरायन ने बताया कि मै आज दो बार रिपोर्ट लिखाने थाने गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी| एसओ अतरसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है|

शिक्षा विभाग का कमाल, बिना भवन के नियुक्ति, कक्षाओं में नहीं हैं शिक्षक

फर्रुखाबाद: सूबे के शिक्षा विभाग का कमाल देखिये कि जहां अभी तक भवन नहीं बना है वहां शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है| जहां कक्षाएं चल रही हैं वहां किसी अध्यापक की नियुक्ति नहीं की जा रही है|

शिक्षा विभाग का कमाल सूबे के स्वास्थय मंत्री अनंत कुमार मिश्र अन्टू के निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है| राजेपुर के जीजीआईसी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अंगरेजी प्रवक्ता पद पर इटावा की आशुतोष गहरवार, भौतिक विज्ञान पद पर हाथरस की पूनम, जीव विज्ञान पद पर फर्रुखाबाद की उपासना की नियुक्ति कर दी गई| जबकि निर्माणाधीन कालेज भवन पर लेंटर तक नहीं पड़ा है|

बीते माह पूर्व सूबे के शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थय मंत्री अनंत कुमार मिश्र अन्टू ने १७१.९६ लाख की लागत वाले कालेज भवन का शिलान्यास किया था| ५० लाख रुपये की प्रथम किस्त से ठेकेदार महेश सिंह ने कालेज भवन का निर्माण कराया है|

बीते २ वर्षों से राजकीय इंटर कालेज भटासा में ११वी व १२वी की कक्षाएं संचालित हैं जिनमे अभी तक किसी भी प्रवक्ता की नियुक्ति न किये जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है|

बाईकर्स गैंग पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस ने मुठभेंड के दौरान अवैध शस्त्रों सहित बाईकर्स गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है| उनके पास से बिना नंबर की हाई स्पीड वाली नई हीरो होंडा मोटर साइकिल भी बरामद हुई है|

कम्पिल थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि बदमाशों की सूचना मिलने पर ग्राम होतेपुर कम्पिल चौराहे पर बीती रात ९:३० बजे छापा मारा| वहां तीन युवक बाइक से बारदात करने की योजना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे| घेराबंदी किये जाने पर बदमाशों ने जानलेवा फायरिंग की जिससे वह लोग वाल-वाल बच गए|

परवाह न करते हुए पुलिस कर्मियों के सहयोग से तीनो बदमाशों को दबोच लिया| इसी थाने के ग्राम सुल्तनापुर पलनापुर निवासी जमालुद्दीन के २६ वर्षीय सिराजुद्दीन उर्फ़ राजू से ३१५ बोर रायफल व ४ कारतूस, शाहजहांपुर थाना व कस्बा कलान बिजली घर के सामने जामा मस्जिद के निकट रहने वाले नवीं हशन के ३० वर्षीय बेटे इरशाद उर्फ़ बम्बईया के पास ३१५ वोर तमंचा व २ कारतूस तथा जिला बदायूं थाना अलापुर ग्राम सखानू निवासी मुन्ना के २८ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली उर्फ़ पिन्ना के पास ३१५ बोर तमंचा व २ कारतूसों के अलावा सभी के पास से खोखे भी मिले हैं|

एसओ श्री तिवारी ने बताया कि मुसलाम बंजारा जाति के युवक बाईकर्स गैंग के सदस्य हैं| इन दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है|

मुन्नी बदनाम हुई… ने ले ली जान

गोंडा|| उत्तर प्रदेश के गोण्डा में ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने की वजह से एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोण्डा में मनकापुर क्षेत्र के मच्छली गांव में शनिवार को इस गाने को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर फब्तियां कसने का आरोप लगाया था।

इसी के चलते दोनों तरफ से बवाल शुरू हो गया और गोलियां चलने लगीं। विवाद में बीच बचाव करने आयी एक महिला की गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गयी।

प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र नरेश सोनी और ग्राम प्रधान आशा के पति राजकुमार मंदिर दर्शन के लिए गये थे। इस दौरान वे मुन्नी बदनाम हुई गाना गाने लगे तभी एक महिला ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि उन्होंने गाना उसे देखकर गाया है| इस सिलसिले में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सॉरी मायावती! भूल हो गई, गाने सुन रहा था

लखनऊ|| कान में इयरफोन लगा कर बाइक चलाते -चलाते एक लड़का मायावती के रास्ते की बाधा बन गया। इस बात का पता उसे तब चला जब पुलिस वालों ने उसे रोका। बाद में वह इतना ही कह पाया कि सॉरी! गाने सुन रहा था इस लिए सुनाई नहीं दिया।

दरअसल बीते दिन लखनऊ महोत्सव का उदघाटन करने जा रहीं मायावती की गाड़ी के आगे एक 12 वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का अपनी बाइक लेकर आ गया। कोचिंग से लौटतें वक्त लड़के ने अपने कान में इयरफोन लगा लिए थे। गाने सुनने में मशगूल होने के कारण उसे पुलिस वालों की सीटी की आवाज नहीं सुनाई दी और वह बाइक लहराते हुए मायावती के काफिले के बीच घुस गया।

लड़के को ऐसा करते देख पुलिस वालों ने उसे रोका और उसकी चेकिंग करनी शुरू कर दी गई। पुलिस वालों का जब इतने से भी जी नहीं भरा तो वह उसे पुलिस स्टेशन ले गए और कुछ देर कस्टडी में रखने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

तेंदुए की खाल के साथ 2 गिरफ्तार

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तेंदुए की खाल के साथ दो शिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आज बताया कि विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में रिसिया इलाके से शुक्रवार देर रात दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि उनके दो सहयोगी फरार होने में सफल रहे।

इनकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है। पुलिस अधीक्षक के. डी. सिंह ने पत्रकारों से बताया, “”शिकारियों के पास से तेंदुए की दो खालें बरामद की गईं।””

उन्होंने कहा, “”हम शिकारियों से उनके फरार साथियों और तेंदुए की खाल के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।”” पुलिस के अनुसार दोनों नेपाल के एक गिरोह के लिए काम करते थे और इन्होंने मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अपना जाल फैला रखा है।

कानून को रख ताक पर: दरोगा ने हवलदार की वीवी पर फेंका तेजाव

मुरादाबाद|| दरोगा और हवलदार के बीच पैसों को लेकर हुए झगड़े की कीमत हवलदार की बीवी को चुकानी पड़ी। गुस्से में हुई बहस में दरोगा ने हवलदार की बीवी पर तेजाब फेंक दिया और वह 45 प्रतिशत जल गई।

शुक्रवार देर रात भोजपुर पुलिस स्टेशन के दरोगा आर.बी. सिंह हवलदार त्रिलोक चंद्र के घर पेसों के विवाद को सुलझाने गया था। लेकिन वहां मामला बिगड़ गया और दोनों में जम कर बहस होने लगी। इस बहस में दोनों एक दूसरे को अपशब्द बोलने लगे। दरोगा को हवलदार का यूं खुद को अपशब्द बोलना रास नहीं आया तो उसने गुस्से में हवलदार की बीवी लक्षमी देवी पर साथ लाया तेजाब उड़ेल दिया।

तेजाब पड़ने के कारण लक्षमी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। त्रिलोक चंद्र ने थाने में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।