Home Blog Page 214

पेयजल परियोजना के निर्माण की कछुआ चाल से डीएम खफा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया| बैठक में जनपद में चल रही 66 योजनाओं की समीक्षा की गयी ।
जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण को ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जतायी,यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराये जा रहे कार्यो को टाइम से पूरा न होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये| यूपी सिडको के कार्यो की गति धीमी होने पर नाराजगी जतायी| ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यो की अत्यधिक धीमी गति पर अधिशासी अभियंता को नोटिस देने के निर्देश,यूपी आरएनएसएस के कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी जतायी।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे व नवीनतम फोटोग्राफ उपलब्ध कराये। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदि रहे।

मार्ग दुर्घटनाओं में 9 कांवड़िया घायल, एक की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 9 कावड़िया घायल हो गये, जबकि कावड़िया की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी|
थाना राजेपुर के इटावा-बरेली हाई-वे पर निविया, महमदपुर, गढिया, नासापुल पर हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओ में 16 वर्षीय अंतिम पुत्र ओमकार निवासी बस्ती मोहम्मदी लखीमपुर खीरी, 17 वर्षीय सोमपाल पुत्र रितेश निवासी पल्ला फर्रुखाबाद, 17 वर्षीय कुबेर पुत्र हरीओम, 20 वर्षीय अर्पित पुत्र राकेश निवासी सिंधौली शाहजहाँपुर, 30 वर्षीय द्रगपाल पुत्र भगवान दास निवासी भाऊपुर पितौरा,18 वर्षीय प्रदीप पुत्र सतीश , 17 वर्षीय अर्जुन पुत्र राजीव निवासी नौगाँव अल्लागंज शाहजहाँपुर, 19 वर्षीय सत्यम पुत्र महावीर निवासी नौगांवा शाहजहाँपुर घायल हो गये| सभी घायलों को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ से प्रतीक व सत्यम को रिफर किया| वहीं दूसरी तरफ 45 वर्षीय राकेश जाटव पुत्र राम स्वरूप निवासी चिलसरा शमसाबाद अपने छोटे भाई श्याम बाबू के साथ पांचाल घाट कांवड़ लेकर आये थे, रमन्ना गुलजारबाग के निकट किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे राकेश बुरी तरह से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|

मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गयी| उसका शव अहले सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर निवासी 32 वर्षीय मनोज पुत्र मनसुख सक्सेना रिश्तेदारी की कहकर बीते दिन घर से निकला था | उसका शव सोमवार सुबह बुलबुल कोल्ड के समे पड़ा मिला| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मृतक की पत्नी मोनिका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है|

पवित्र कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही:सीएम योगी

लखनऊ:सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कांवड़ियों को अलर्ट करते हुए कहा कि कुछ उपद्रवी इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिन पर कार्रवाई की जाएगी और उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे।
योगी ने कांवड़ियों से कानून हाथ में न लेने की अपील की और प्रशासन को सूचना देने को कहा और यात्रा की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश भी दिया।उपद्रवी किसी भी वेश में छिपे हो सकते हैं। जिनका षडयंत्र सफल न होने पाए।सरकार की ओर से पूरे इंतजाम कांवड़ियों की रक्षा और सेवा करने के लिए किए गए हैं। यातायात व्यवस्था ऐसी की गई है कि आमजन को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।वर्ष 2017 से पहले की सरकारें कांवड़ यात्रा पर पाबंदी लगाती थी। यात्रा को पूरा नहीं होने देती थी।अब की सरकार ने खुली छूट दी हुई है, इसलिए कांवड़ियों का भी फर्ज बनता है कि इस आस्था को शांति और धैर्य के साथ चलाए।

ट्रैक्टर से भिंडत में कार चालक की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिंडत हो गयी, जिससे कार सबार गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के याकूतगंज निवासी 35 वर्षीय संदीप यादव पुत्र रमेश चंद्र अपनी कार से कमालगंज से फतेहगढ़ की तरफ आ रहा था| भोजपुर चौकी के पास पेट्रोल पम्प के निकट सामने से लकड़ी भरे ट्रैक्टर से आमने-सामने की भिंडत हो गयी| कार सबार संदीप कार से निकलकर बाहर जा गिरा| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी| मौके पर पंहुचे भोजपुर चौकी प्रभारी उमेश तिवारी नें घायल संदीप कुमार को लोहिया अस्पताल भेजा| वहीं ट्रैक्टर को पुलिस नें अपने कब्जे में ले लिया है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नगर हुआ भक्तिमय

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सावन माह की शिवरात्रि नजदीक आते ही रविवार को पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी और जल भरकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर कांवर यात्रा पर रवाना हो गए।
हिन्दू महासभा और जय भोलेबाबा कमेटी के द्वारा शहर के पांचाल घाट से पांडेश्वर नाथ मन्दिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गयी| दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज के द्वारा कांवड़ यात्रा का श्रीगणेश मन्त्रोच्चार के साथ किया गया| यात्रा दुर्वासा ऋषि आश्रम से शुरू होकर पांचाल घाट चौराह, कादरी गेट, लाल दरवाजा, घुमना, नेहरु रोड़, चौक, रेलवे रोड़ होती हुई पांडेश्वर नाथ मन्दिर पंहुची| जहाँ भगवान शिव पर 251 कांवड़ो से जलाभिषेक किया गया| उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया| यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी | जगह-जगह कांवड़ियों के लिए पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी|
बटुकों के मंत्रोच्चार से माहौल में तैरी आस्था

पांचाल घाट गुरुकुल से यात्रा में शामिल होनें वाले 25 नन्हे बटुकों नें माहौल को और भक्ति मय कर दिया| चार आचार्यों के साथ बटुकों नें मंत्रोचार किया| जिससे माहौल में आस्था और अधिक फैल गयी|सुरक्षा में पुलिस की बेहतर व्यवस्था नजर आयी|
इस दौरान आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जय भोलेबाबा कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले, बबुआ वाजपेयी, राजीव चतुर्वेदी, मुनीश मिश्रा,राजेन्द्र दुबे, राघव दत्त मिश्रा, सौरभ मिश्रा, डा. राघवेन्द्र अग्निहोत्री , व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा,रामजी शुक्ला, राजेश वाजपेयी, अभिषेक वाजपेयी, अमन अवस्थी, अमन दुबे, वैभव सोमवंशी, शिवम दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी, शिवम दुबे, नितिन दुबे, नितिन भारद्वाज, पिंकू राजपूत आदि रहे|

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- रविकांत गर्ग

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कराया गया| जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा| संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है|
शहर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। शपथ ग्रहण में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने जिला युवा कार्यकारिणी में संरक्षक एमएलसी प्रांशु द्विवेदी,अध्यक्ष संदेश अग्रवाल, महामंत्री प्रबल माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष अर्पण अग्रवाल,चेयरमैन प्रहशी वंशल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतेश वाष्णेय,उपाध्यक्ष ब्रजनारायण सोमवंशी,उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह,मीटिंग प्रभारी मोहित यादव,कमालगंज प्रभारी रमेश चंद्र गुप्ता को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी। इसके अलावा फतेहगढ़, याकूत गंज, सेंट्रल जेल एवं मदनपुर की कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने करायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि उद्योग व्यापार मंडल संगठन ही नहीं देश के 10 करोड़ का व्यापारियों का संगठन है। व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए व्यापारियों में एकता होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य व्यापारियों को संगठित करना है न कि अपनी जेबों को भरना, हमारा उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं ठेली दुकानदारों को भी व्यापार मंडल से जोड़कर उन्हें भी संगठित करना है। व्यापारी को साहूक।र सेठ भामाशाह कहा जाता है, देश व समाज की तरक्की के लिए व्यापारियों ने अपना योगदान दिया है। कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि डॉ. अरविंद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रदेश महिला चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री नवीन त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता ने विचार रखे| जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष संदेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, नगर महामंत्री सत्येंद्र गुप्त भी मौजूद रहे। कानपुर, कन्नौज, इटावा, औरैया जनपदों से जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने मंडलीय सम्मेलन में भाग लिया।

कन्नौज में गैंगेस्टर अनुपम दुबे की 3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गैंगेस्टर अनुपम दुबे की मुश्किलें कम होनें का नाम नही ले रहीं है| माफिया की माँ कुसुमलता दुबे के नाम अर्जित3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है| यह सम्पत्ति कन्नौज जनपद में फर्रुखाबाद पुलिस ने कुर्क की है|
थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी नें पुलिस बल के साथ जनपद कन्नौज के तिर्वा नगरिया लाल शाह पंहुचकर कृषि योग्य भूमि जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति कुर्क की| विदित है कि माफिया अनुपम दुबे और उसके परिजनों की अब तक कुल 1 अरब 71 करोड़ 9 लाख चौबीस हजार की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है| थाना सौरिख के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद रहे|

रविवार को सुबह 9 बजे पांचाल घाट से पांडेश्वर नाथ रवाना होंगी भव्य कांवड़ यात्रा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साबन के महीने को कांवड़ यात्रियों जज्बा देखते ही बनता है| हर तरफ हर-हर महादेव की उदघोष नजर आ रहें है| रविवार 20 जुलाई को शहर में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है| जिसमे 251 कांवड़ यात्री शामिल होंगे|
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू महासभा व जय भोले बाबा कमेटी के माध्यम से निकलने वाली कांवड़ यात्रा रविवार को 251 कांवड़ियों के साथ पांचाल घाट से 9 बजे पूजा अर्चना के साथ रवाना होगी| सभी कांवड़ यात्री 7 बजे- 8 बजे तक पांचाल घाट दुर्वासा ऋषि आश्रम से सुबह स्न्नान, सुबह 8 बजे से 9 बजे तक कांबड पूजन व 9 बजे सुबह यात्रा पांडेश्वर नाथ मन्दिर के लिए प्रस्थान करेगी| यात्रा में 21 बटुक शोभा बढायेंगे|

लापता व्यापारी का सुराग ना मिलने पर एसपी कार्यालय घेरा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग पांच दिन से लापता व्यापार का कोई सुराग ना लगने से स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये| बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण एसपी कार्यालय पंहुचे और कार्यवाही की मांग की|
थाना राजेपुर के जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल 15 जुलाई से लापता हैं| उसके कई साथियों को भी पुलिस ने उठाया है| लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नही मिली| बीते दो दिन पूर्व रितेश पाल की बाइक ग्राम तीसराम की मढैया स्थित पुलिया के नीचे खड्ड में भरे पानी से बरामद की थी| लेकिन अभी तक रितेश का सुराग नही लगा है| पुलिस की कई टीमें लगीं हैं| लेकिन कोई सुराग ना लगने से परिजनों का धैर्य जबाब दे गया और वह ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर एसपी कार्यालय पंहुचे| मौके पर मौजूद सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय से परिजनों नें भेट कर लापता रितेश की तलाश जल्द करनें की मांग की| सीओ नें कार्यवाही का भरोसा दिया| परिजन हाथों में रितेश की फोटो लेकर प्रदर्शन करते रहे|
एएसपी नें लिया जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह नें जिस जगह रितेश की बाइक मिली उसका जायजा लिया | उसके बाद वह थाना राजेपुर पंहुचे और थाना में बैठे आरपियों से पूंछतांछ की| सर्विलांस टीम नें भी हिरासत में बैठे युवकों से जानकारी ली|