Home Blog Page 20

नवागांन्तक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर नें लिया चार्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवागांन्तक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर नें मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया | चार्ज लेते ही उन्होंने साफ कहा की शासन की मंशा के तहत कार्य किया जायेगा | जिलाधिकारी नें कहा कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा | इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को जन जन तक पंहुचानें का प्रयास किया जायेगा | उन्होंने कहा की कार्य के प्रति लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी| उन्होंने अधिकारियो के साथ बैठक ली|

भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर फतेहगढ़ में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के हजारों लोग एकत्रित हुए और शोभायात्रा में प्रतिभाग किया, शोभा यात्रा का आरती उतार कर स्वागत किया गया| भव्य शोभायात्रा फतेहगढ़ के नवदिया स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आगाज हुआ | मंदिर में स्वरूपों की आरती उतारी गयी | यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री शिव शक्ति अखाडा के बच्चों नें करतब दिखाए| टीम प्रमुख प्रगति तिवारी, नूतन चतुर्वेदी नें शास्त्रों का परिचय कराया| मुख्य अतिथि के रूप में बच्चा स्वामी व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शक्ति अखाडा प्रमुख मधुराम शरण शिवा रहे | कार्यक्रम संयोजक अनिल तिवारी, सह संयोजक कौशिक शुक्ला, व्यवस्थापक शिवम दुबे, गौरव शुक्ला, दीपक दुबे, अतुल मिश्रा, रानू दीक्षित, शरद शुक्ला, हर्षित शुक्ला, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी आदि रहे |

कमरे के भीतर पत्नी रही सोती, पति नें उसी में लगा ली फांसी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नैनिया नगला गांव में मंगलवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अनुज शाक्य का शव घर की रसोई में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, अनुज मंगलवार रात करीब 11 बजे तक घर पर काम कर रहा था और इसके बाद सोने चला गया। सुबह करीब 5 बजे उसका शव रसोई में लटका मिला। अनुज टेंट हाउस और डीजे का काम करता था और उसकी शादी करीब सात महीने पहले एटा जिले के नकटई अलीगंज निवासी बंदना से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी मायके चली गई थी और हाल ही में वापस ससुराल आई थी।
घटना को लेकर परिवार में संदेह बना हुआ है। मृतक के बड़े भाई सुनील ने आरोप लगाया कि रसोई की स्थिति को देखते हुए यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या प्रतीत होती है। उनका कहना है कि अनुज को मारकर फंदे पर लटकाया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
वहीं, पुलिस का प्राथमिक तौर पर कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। मऊ दरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह के अनुसार, युवक ने कथित रूप से पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

करोड़ों की ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत कर्ता मनोज कुमार पुत्र शांति स्वरूप निवासी कोट बाजार, कस्बा बेवर, जिला मैनपुरी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें झांसे में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।जानकारी के अनुसार, अरविंद प्रताप सिंह भदौरिया निवासी आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन इटावा तथा उनके दो अज्ञात साथियों ने खुद को “पावर टू एम पावर स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड” का डायरेक्टर बताया। आरोप है कि उन्होंने विभिन्न राज्यों में कौशल प्रशिक्षण योजना के नाम पर बड़ा प्रोजेक्ट चलाने का दावा किया और प्रार्थी को कंपनी में डायरेक्टर बनाने का लालच दिया।प्रार्थी के मुताबिक, आरोपियों ने ₹3 लाख में बिल्डिंग किराए पर ली, लेकिन न तो किराया दिया और न ही कंपनी में लगाए गए लगभग 3.50 करोड़ रुपये वापस किए। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर कंपनी का काम शुरू किया और बाद में टालमटोल करने लगे।यह भी बताया गया कि गुरुग्राम स्थित एक देवी मंदिर में कंपनी की बैठक आयोजित की गई थी, जहां निवेश को लेकर चर्चा हुई। जब प्रार्थी ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।कोर्ट के आदेश पर मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने अरविंद प्रताप सिंह भदौरिया एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी का तबादला,डॉ. अंकुर लाठर की तैनाती

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब डॉ. अंकुर लाठर को जनपद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. अंकुर लाठर इससे पहले बुलंदशहर स्थित खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर तैनात थीं। अब उन्हें फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निवर्तमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी जनवरी 2025 में फर्रुखाबाद आए थे और लगभग 14 माह तक जिले में सेवाएं दीं।

पथरामई व इकलहरा अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आई सपा

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) थाना क्षेत्र के पथरामई एवं इकलहरा गांव में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। तेज हवा के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कई घरों में रखा अनाज, कपड़े, नगदी, गृहस्थी का सामान, ट्रैक्टर व बाइक जलकर राख हो गए। इस हादसे में पशुओं की भी मौत होने की सूचना है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व दुख व्याप्त है।घटना के बाद समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी राहत सामग्री लेकर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया। साथ ही कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। नेताओं ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा का बड़ा नुकसान है, जिसमें पार्टी पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़ी है।इस दौरान नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि अग्निकांड से हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, संतोष दिवाकर, अरविंद यादव, धर्मेंद्र यादव, राकेश यादव, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव, बीके गंगवार, शिवम पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिशन वात्सल्य बैठक में बाल संरक्षण पर कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में “मिशन वात्सल्य” के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं बाल विवाह रोकथाम टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ग्राम व वार्ड स्तर पर गठित समितियों की नियमित बैठकें सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए त्रैमासिक रोस्टर जारी कर समयबद्ध आयोजन किया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को ब्लॉक स्तर की समितियों का वार्षिक रोस्टर तैयार कर प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को श्रम, समाज कल्याण व प्रोबेशन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र सत्यापन कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को पात्र बच्चों के शैक्षिक प्रमाण पत्र बनवाने तथा श्रम विभाग को होटल, ढाबों व कारखानों में बाल श्रम रोकने के लिए सतत अभियान चलाने को कहा गया। एआरटीओ को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बाल विवाह रोकथाम के लिए विद्यालयों में मासिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। आमजन से अपील की गई कि बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन 1098, 112 या विभागीय नंबर पर दें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चोरी का खुलासा, दो आरोपी माल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के पटवन गली स्थित साईं मंदिर के पास हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार, पटवन गली निवासी बृजेश शर्मा ने अपने घर में चोरी होने के संबंध में कोतवाली कायमगंज में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सौरभ उर्फ अंशु पुत्र अनुज गंगवार और कार्तिक गंगवार पुत्र अजय, दोनों निवासी पटवन गली साईं मंदिर के पास, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बृजेश शर्मा अपने परिवार के साथ किसी पार्टी में गए हैं। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने रात के समय मकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद दोनों ने सामान आपस में बांट लिया और उसे बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया की दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है |

मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्यवाही, बुलेट का 17 हजार का चालान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार की टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 54 वाहनों के साइलेंसर व ध्वनि प्रदूषण की जांच की गई।
जांच में एक बुलेट मोटरसाइकिल मोडिफाइड साइलेंसर के साथ पकड़ी गई, जिसका बीमा भी वर्ष 2020 से समाप्त पाया गया। टीम ने वाहन का चालान कर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने वाहन स्वामी को साइलेंसर मानक के अनुरूप ठीक कराकर कार्यालय में निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर वाहन की आरसी निलंबित करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) थाना जहानगंज क्षेत्र में काली नदी किनारे मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, गमछा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की बीते 17 अप्रैल 2026 को काली नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए मोर्चरी फतेहगढ़ में रखवा दिया था। साथ ही शव की शिनाख्त के लिए डीसीआरबी और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान कन्नौज जनपद के कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र नगर के मोहल्ला भैनपुरा नई बस्ती निवासी अहिबरन सिंह पाल की 18 वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा पाल उर्फ अंशिकाके रूप में हुई| 19 अप्रैल को मृतका के भाई की तहरीर पर थाना जहानगंज में मुकदमा आरोपी अनीस और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी अनीस पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नारायणपुर निकट सेन्ट्रल जेल चौराहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ पिछले 2-3 वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में युवती ने उससे दूरी बना ली थी और किसी अन्य युवक से बात करने लगी थी। घटना वाले दिन आरोपी चाकू लेकर युवती के घर पहुंचा और बातचीत के बहाने उसे अपनी बाइक पर बैठाकर काली नदी पुल के पास झाड़ियों में ले गया। वहां कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर उसने युवती के गले पर चाकू से कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस लाइन में सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा आदि रहे|