फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश नें विधि कदाचार का दोषी मानते हुए 10 अधिक्ताओं का लाइसेंस तीन सालो के लिए निलंबित कर दिया|
थाना कम्पिल के मोहल्ला चौधरियान निवासीअधिवक्ता राघव चन्द्र शुक्ला व पितौरा कायमगंज निवासी
अधिवक्ता शफीक खां ने शिकायत की थी, शिकायत बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को फर्जी ट्रस्ट बनाने की हुई थी| शिकायत में हुई सुनवाई में विधिक कदाचार का दोषी पाया गया, जिसके बाद
अधिवक्ता अमित कुमार, अधिवक्ता गोपाल कृष्ण पाठक, प्रमोद कुमार गंगवार, अजीम हुसैन, नौशाद अली, सुधीर कुमार, दीपेन्द्र कुमार विकास गंगवार, हरिपाल सिंह, रोमेश कुमार को तीन सालों के लिए निलंबित कर दिया|
अधिवक्ता की पुन: सुनवाई की याचिका निरस्त
डिबार चल रहे अधिवक्ता राजीव वाजपेयी ने पुन: सुनवाई के लिए राज्य विधिज्ञ परिषद अनुशासन समिति प्रयागराज में पुन: विलोकन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था| जिसे राज्य विधिज्ञ परिषद उत्त्तर प्रदेश के अनुभाग अधिकारी विरेंद्र कुमार सिंह नें प्रार्थना पत्र में पुन: सुनवाई का कोई आधार ना मानते हुए निरस्त कर दिया|
तहसील कायमगंज के 10 अधिवक्ता तीन साल के लिए डिबर
जानलेवा फायरिंग में फरार आरोप गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जानलेवा फायरिंग के फरार आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार किया है| पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूनी चुरसई निवासी सूर्यप्रताप सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह नें मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा था कि उनकी कार कोतवाली फतेहगढ़ के धन्सुआ गाँव के सामने सड़क पर खड़ी थी, उसी दौरान हमलावरों नें ताबडतोंड फायरिंग कर दी| जिससे वह बाल-बाल बचे| पुलिस नें हमले में फरार आरोपी अभिनव तोमर पुत्र रामकिशोर निवासी दुर्गा कालोनी हाल निवासी मकान नंबर 47, गली नम्बर 01, ब्लाक डी दयालपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया की आरोपी अभिनव को गिरफतार किया गया है| 

बिजली करंट से अधेड़ नें तोड़ा दम
फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बिजली करेंट की चपेट में आनें से अधेड़ की मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम धूरिहार निवासी आकाश पुत्र अतर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती शाम उनके पिता 55 वर्षीय अतर सिंह लगभग 7 बजे चारे की मशीन सही कर रहे थे, अचानक बिजली आने से वह उसमें चिपक गये उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पुलिस जाँच कर रही है| 

ससुर के जबड़े में दामाद नें मारी गोली, भीड़ नें आरोपी दबोचा
फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) पत्नी के मायके ना आने से खफा युवक नें अपने ससुर के मुंह में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया| उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती किया गया| उधर भीड़ नें आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर दुंदेमई निवासी 55 वर्षीय रक्षपाल की पुत्री का विवाह रायपुर कम्पिल निवासी सौरभ पुत्र श्रीराम के साथ हुआ था| लेकिन सौरभ की पत्नी अपने पिता के पास रह रही थी| इसी बात से सौरभ रंजिश मानता था| शुक्रवार को रक्षपाल अपने परिवार के ही मायाराम के साथ बैठे थे, उसी दौरान सौरभ नें गोली ससुर रक्षपाल पर चला दी, लेकिन वह बच गया, जिसके बाद सौरभ नें दूसरी गोली फिर चला दी जिससे गोली रक्षपाल के जबड़े में जा लगी| उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया| उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार व हरीश कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| भीड़ नें आरोपी सौरभ को पकड़ लिया| थानाध्यक्ष कपिल कुमार नें बताया कि आरोपी नें पत्नी के मायके से ना आने पर सुसर के गोली मारी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,पति सहित 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा
फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) विवाहिता की हालत अचानक बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों नें दहेज हत्या का मामला पति, सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ढुडियापुर निवासी जितेंद्र यादव पुत्र महेंद्र यादव का विवाह थाना कमालगंज के ग्राम नौसारा निवासी रिटायर्ड होमगार्ड रामआसरे की पुत्री 20 वर्षीय सुमन उर्फ मोहनी यादव के साथ हुआ था| रामआसरे नें कहा कि दान दहेज लगभग 8 लाख खर्च करके की थी। बीती शाम लगभग 9 बजे सुमन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी| उसके पति ने अपने ससुर राम आसरे को टेलीफोन करके जानकारी दी| प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाने के बाद हालत गंभीर होती चली गयी, इसके बाद जितेन्द्र को लेकर लोहिया अस्पताल रात 11:30 बजे पहुंचा जहाँ चिकित्सक नें सुमन को मृत घोषित कर दिया गया| सुमन के स्वजन लोहिया अस्पताल आये, जहाँ उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया| सूचना पर सुबह प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय व वरिष्ठ उपनिक्षक राम सिंह मौके पर पंहुचे| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पति नें बताया कि सुमन ने कोल्ड ड्रिंक के बाद दूध पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| पुलिस नें परिजनों की तहरीर पर पति जितेंद्र, ससुर महेंद्र सिंह, सास नाम अज्ञात,जेठ विजेंद्र सिंह, जेठानी नाम अज्ञात पत्नी विजेंद्र सिंह व अमन पुत्र अरविंद निवासी गढ़ ग्राम ढुड़ियापुर नवाबगंज के विरुद्ध थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
पूर्व सैनिक के घर चोरी में व्यापार मंडल नेता के भाई सहित चार को उठाया
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीमार चल रहे पूर्व सैनिक के घर से लाइसेंसी असलहा सहित जेबरात, नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया था| मामले में पूर्व सैनिक की पत्नी नें मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस नें मामले में व्यापारी नेता के भाई सहित चार को हिरासत में लिया है|
शहर कोतवाली के ठंडी सड़क दशमेश कालोनी निवासी शिखा दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था| शिक्षा ने बताया था कि 10 सितंबर को उनका 17 वर्षीय पुत्र युक्तार्थ उर्फ कृष्णा कोचिंग के लिए सुबह 8 बजे निकला था| जो लापता हो गया| उसके शिक्षण संस्थाओं में जानकारी दी उसके बाद चौकी रेलवे रोड को लिखित तहरीर दी| उसके साथ किसी भी अनहोनी स इंकार नही किया जा सकता| 11 सितंबर को सुबह
जब वह उठीं तो बच्चे का लैपटॉप गायब था| गुल्लक टूटी पड़ी थी जिसमे आठ हजार रूपये थे जो गायब थे, इसके साथ ही अन्य सामान चेक किया तो 4 चैन, 4 अंगूठी, 4 जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, व पति की लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी| इसके साथ ही दो डिब्बी कारतूस, अलमारी में रखे 40 हजार नकद व बैंक खाते से 50 हजार मनोज कुमार के खाते में ट्रांसफर किये गये| बीती रात पुलिस नें व्यापारी नेता के भाई सहित चार को मामले हिरासत में लिया है| पुलिस उनसे पड़ताल कर रही है| बीती देर रात कोतवाली के बाहर व्यापारी नेता व समर्थकों का जमाबडा रहा है| पता चला की व्यापारी नेता के भाई पर चोरी का जेबर खरीदनें का आरोप है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
बाढ़ में गजभर जमीन को तरसे लोग, यहाँ कागजी नाव पर दौड़ी सुबिधायें!
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर तहसील के कई गाँव बाढ़ से प्रभावित रहें हैं| जिनकी समस्याओं को देखकर गला रुंध जाता है| बाढ़ पीड़ितों का दर्द खुद मौके पर जाकर करीब समझा जा सकता है| तहसील के कई मंजरे हैं जहाँ बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहें हैं| जिन गाँव में बिजली लगभग महीने भर से गायब है! सड़के बाढ़ अपने साथ वहा ले गयी, मोबाइल नेटवर्क आते नही, भोजन भगवान भरोसे उन बाढ़ पीड़ितों का दर्द किसी पहाड़ से कम नही है|
तहसील क्षेत्र के ग्राम आसमपुर के मजरा मंझा की मडैया के हालत काफी खराब नजर आये| बाढ़ के दौरान जो दो सरकारी नाव मंजरे के लोगों को दी गयीं थी वह बाढ़ के तेज बहाव में टिक नही पायीं|
लिहाजा एक जिला पंचायत प्रत्याशी की तरफ से मोटर वोट डाली गयी जिससे लोगों का कुछ आवागमन चल रहा है| जानकारी के मुताबिक गाँव की आबादी 700 है 175 मतदाता हैं 97 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री मिली है, एक दर्जन गर्भवती महिलाएं हैं| ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान गाँव में लेखपाल, स्वास्थ्य टीम नही पंहुची|
भूख से तडप रहे आबारा मबेशी
दरअसल बढ़ के दौरान मंझा की मडैया में हर तरफ पानी भरा था, जिससे घास भी खत्म हो गयी| सूखे में पैर रहने भर की जगह नही बची, लिहाजा इस बीच गाँव के आस-पास रहने वाले अन्ना मबेशी एक छोटे से टापू पर अपना बसेरा बनाये हुए दिखे, उसके आस-पास कई किलोमीटर पानी नजर आ रहा था| आबारा पशु भूख से बदहाल होकर बेरी के पत्त्ते खाते नजर आये| ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के भीतर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी समस्याओं से रूबरू होने नही आया|
खतरे के निशान से नीचे आयीं गंगा
गंगा शुक्रवार सुबह 8 खतरे के निशान से नीचे आ गयीं| खतरे का निशान 137.10 पर दर्ज है, जबकि गंगा सुबह 136.95 मीटर पर दर्ज की गयीं| गंगा में 80447 क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया| वहीं रामगंगा को सुबह 8 बजे 136.40 मीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा में 8307 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
उपजिलाधिकारी संजय कुमार नें बताया कि बाढ में फंसे अन्ना मबेशियों के चारे की व्यवस्था करायी जायेगी, वहीं ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य टीम को भेजा जायेगा| किसी भी ग्रामीण को कोई समस्या नही होगी| लगातार सुबिधाओं को पंहुचाया जा रहा है|
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म!
फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलानें के बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| मामले में पीड़िता की तरफ से ही पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी इंटरमीडियट की छात्रा नें तहरीर सीओ कायमगंज को सम्बोधित दी| पीड़िता नें तहरीर में कहा कि वह कस्बे के एक कम्प्यूटर सेंटर पर कोचिंग ले रही है| कोचिंग सेंटर संचालक सहित तीन लोगों नें उसे झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया| जिसके बाद तीनों आरोपियों नें उसके साथ बेहोश होनें पर बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया| होश में आने पर पीड़िता तीनों आरोपियों नें वीडियो वायरल करनें की धमकी दी| कुछ दिन फिर वीडियो वायरल करनें की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया| पीड़िता का कहना है कि उसने भय के कारण कम्प्यूटर सेंटर जाना बंद कर दिया| जिसके बाद आरोपी उसके कालेज में आकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते है| आरोपी धर्मपरिवर्तन का दबाब बनाते है| थानाध्यक्ष कपिल कुमार नें जेएनआई को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होगी| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|
रंजिश में दो पक्षों में जमकर पथराव, मारपीट
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रंजिश में दो पक्षों में दिनदहाड़े जमकर पथराव व मारपीट हो गयी, पथराव होनें से पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच कर कुछ लोगों को थानें ले आयी|
थाना कादरी गेट के गिहार बस्ती में दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आमने सामने आ गये| पहले मामूली कहासुनी हुई और उसके बाद मामला मारपीट व पथराव तक पंहुच गया| दिनदहाड़े बीच सड़क पर पथराव होने से भगदड़ मच गयी| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और कुछ लोगों को थानें ले आयी| उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिन एक एनसीआर दर्ज की गयी थी, उसी मामले में दोनों पक्ष में मारपीट हुई है| अभी तहरीर मिली नही है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| 
श्रीरामलीला कमेटी की पत्रिका का विमोचन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीरामलीला कमेटी की भव्य रूप से पत्रिका का विमोचन किया गया| इसके साथ ही कमेटी के आगामी कार्यक्रमों पर भी गंभीर चर्चा हुई|
फतेहगढ़ के रखा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के कोल्ड में श्रीराम लीला कमेटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे कमेटी को और मजबूत करनें पर भी चर्चा हुई, इसके साथ ही आगामी श्रीराम बारात को और भव्य बनाने को लेकर विचार रखे गये| इसी दौरान विमोचन संरक्षक
अरविन्द कुमार वाजपेयी, मुन्ना लाल के साथ ही विजय यादव नें पत्रिका का विमोचन किया| विजय यादव नें कहा की श्रीराम हर किसी के आराध्य हैं| फतेहगढ़ की रामलीला काफी प्रचीन है| आज के युवा वर्ग को हमारी इस प्राचीन सांस्कृतिक को समझने की जरूरत है| श्रीराम के आचरण आज के समय में सभी को अपनाने चाहिए| इस दौरान कमेटी अध्यक्ष रविश द्विवेदी, मनीष अग्रवाल, चमन टंडन, अतुल मिश्रा, अनिल तिवारी, अल्लादीन, बलवीर सिंह आदि रहे|



