लखनऊ: औसत उपज वृद्धि व किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश में अब एक बार फिर से किसान मित्रों की नियुक्ति होगी। इसके लिए कृषि मंत्रालय ने नियुक्ति का मसौदा भी तैयार कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत प्रति दो ग्राम पंचायतों पर फार्मर फ्रेंड की नियुक्ति की जाएगी। चयन और मानदेय पर आने वाले व्यय को प्रदेश व केंद्र सरकार बराबर रूप से वहन करेंगे। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस बावत प्रस्ताव भी मांगा गया है।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
दो ग्राम पंचायतों पर एक किसान मित्र नियुक्त करने की योजना है। यूपी की 52 हजार ग्राम पंचायतों मे 26 हजार किसान मित्र नियुक्त किए जाएंगे। नियुक्ति के मानक भी तय कर दिए गए है।
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]

