IAS अधिकारी चलती ट्रेन में लड़की से छेड़खानी में गिरफ्तार

0
117

उत्‍तर प्रदेश के एक आईएएस को चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश कैडर के आईएएस शशि भूषण सुनील पर ट्रेन में छोड़खानी का आरोप लगा है। आरोपी अधिकारी उत्‍तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि छेड़खानी का यह मामला लखनऊ से दिल्‍ली जा रही लखनऊ मेल का है।

[adrotate banner="3"]

आईएएस शशिभूषण के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) लखनऊ में छेड़-छाड़ का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। उनपर आरोप लगा है कि दिल्‍ली से लखनऊ के सफर के दौरान आधी रात को उन्‍होंने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। ट्रेन के वातानुकूलित बोगी का यह मामला है। सोमवार ट्रेन के लखनऊ स्‍टेशन पहुंचने के बाद लड़की ने तुरंत जीआरपी थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस उप-महानिरीक्षक एचआर शर्मा ने मीडिया को बताया कि युवती ने आईएएस शशि भूषण सुनील के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जीआरपी ने युवती को मीडिया से बात नहीं करने दी।

[adrotate banner="2"]