ELECTION LIVE: सलमान खुर्शीद ने डाला वोट, कई जगह से ईवीएम गड़बड़ी की सूचना

0
110

Salman Khursheedफर्रुखाबाद: (7.30 AM) सुबह 7 बजते ही मतदान शुरू हो गया है| मतदान केन्द्रो पर लोग पहुचने लगे है| कायमगंज के पितौरा गाव में कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने सुबह ही वोट डाला और क्षेत्र में निकल गए है| फर्रुखाबाद नगर के टैगोर विद्यालय में दो ईबीएम और मोहम्दाबाद क्षेत्र में कुछ मतदान केन्द्रो पर ईवीएम ख़राब होने की सूचना मिली है| कायमगंज विधानसभा के हंसपुर गौराई के बूथ संख्या 284 की मशीन ख़राब होने की भी सूचना है| रोशनाबाद प्राइमरी विद्यालय की बूथ संख्या 195 की भी मशीन खराब है| मतदान प्रभावित हो रहा है| अमृतपुर विधानसभा अंतर्गत नवाबगंज क्षेत्र के बेग मतदान केंद्र पर भी एक मशीन ख़राब होने की खबर थी जो बाद में ठीक हो गयी|

[adrotate banner="3"]

salman khurseedमतदाताओ में उत्साह देखने को मिल रहा है| फर्रुखाबाद लोकसभा की अलीगंज विधानसभा में अत्रिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है| खबर है कि चुनाव आयोग की इस विधानसभा पर कड़ी निगाह है| कल अलीगंज क्षेत्र के एक गाव में वोटर पर्ची कोटेदार द्वारा घर रख लिए जाने की सूचना पर प्रेक्षक ने मौके पर पहुंच कर कोटेदार से पर्चिया लेकर गाव में बित्रित करायी थी| केंद्रीय पुलिस बल द्वारा कोटेदार की ठीक ठाक मर्रमत भी किये जाने की खबर है| फिलहाल चुनाव शांति पूर्वक चल रहा है और सलमान खुर्शीद अलीगंज के लिए कुछ कर चुके है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]