लखनऊ: बीटीसी-2013 में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसे बृहस्पतिवार से ऑनलाइन http://upbasiceduboard.gov.in पर देखकर काउंसलिंग कार्ड निकाला जा सकेगा।
[adrotate banner="3"]
काउंसलिंग संबंधित जपनद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 28 अक्तूबर से शुरू होगी। यह जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने दी है।उन्होंने बताया कि बीटीसी के लिए विशेष आरक्षित श्रेणी वर्ग में 5 गुना और अन्य वर्ग में दोगुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। महिला वर्ग में 36,670 और पुरुष में 36,316, कुल 72,986 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


