BREAKING NEWS- अमित शाह गृह, राजनाथ रक्षा और निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय सम्भालेंगे

0
147

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी 2.0 सरकार में कल गुरूवार को 57 मंत्रियो को शपथ दिलाई गयी है| आज शुक्रवार को मंत्रालयों का बटवारा कर दिया गया है| प्रधानमंत्री के बाद जो नंबर दो की कुर्सी कही जाती है उस पर अमित शाह बैठेंगे| राजनाथ को रक्षा मंत्रालय तो निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय के साथ कार्पोरेट अफेयर्स भी सम्भालेंगी| पहली बार केंद्र में मंत्री बने एस जयशंकर को विशेष मंत्रालय का काम दिया गया है| अर्जुन मुंडा जनजाति मंत्रालय सौपा गया है| वहीँ रमेश पोखरियाल को मानव संसाधन मंत्रालय सौपा गया है|

[adrotate banner="3"]

रामविलास पासवान को खाद्य एवं रसद मंत्री बनाया गया तो नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवहन मंत्री बनाकर उनके काम को यथावत रखा गया है साथ ही साथ उन्हें लघु, छोटे और मझोले उद्योग मंत्रालय सौपा गया है| सदानंद देवगौड़ा को खाद एवं रसायन मंत्रालय दिया गया है|  रविशंकर प्रसाद के मंत्रालय में बदलाव नहीं किया गया उन्हें फिर से देश का कानून मंत्री बनाया गया है|साथ ही साथ उनके सभी पिछले मंत्रालय बरक़रार रखे गए है| उन्हें  सूचना एवं प्रसारण और तकनिकी मंत्रालय भी मिला है| पंजाब से अकाली कोटे से मंत्री हरसिमत कौर को खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है|

[adrotate banner="2"]