ASP ने तुडवाया अंजली यादव का 12 दिन पुराना अनशन

0
243

Gulabi-Gangफर्रूखाबाद: आखिरकार बिना किसी नतीजे पर पहुचे गुलाबी गैंग की कमाण्डर अजंली यादव ने आज दोपहर के समय अनमने ढंग से अनशन खत्म कर दिया। अपर पुलिस और नगर मजिस्ट्रेट ने अनशन समाप्त करने के लिये अजंली यादव को मनाया। एएसपी श्री चैरसिया ने वादा किया कि उनके चोरी के मुकद्दमें में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी शिवशंकर शुक्ला मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

जिनके द्वारा ही चोरी के मुकेद्दमें की जांच की जा रही है। अधिकारियो ने अंजली सहित सभी अनशन कारियो को गन्ने का जूस पिलवाया। अजंली व उनके पति सुनील यादव के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर विरोध पक्ष की महिलाये भी बीते दिनो से अनशन कर रही है। इन महिलाओ की शिकायत पर एसपी ने इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। यह कार्रवाई होने पर अजंली के हौसले पस्त हो गये।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]