चुनावी रंजिश में सभासद पति के गोली मारी

0
132

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निहालचन्द्र निवासी अनिल पुत्र मंगलीप्रसाद यादव को चुनावी रंजिश में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार बजरिया से इसी निकाय चुनाव में अनिल की पत्नी सुनीता व मोहल्ले के ही जिम्मी उर्फ बाबा बाथम की पत्नी  चुनाव लड़ी थी। जिसमें अनिल की पत्नी ने चुनाव जीत लिया। जिस बात को लेकर जिम्मी अनिल यादव से खुन्नस मानने लगा। बीती रात अनिल अपने मौलवीय बदन खां स्थित खेत में लगे टावर पर गया था तभी जिम्मी के साथ अन्य कई लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने के साथ ही उस पर गोली चला दी। गोली अनिल के कंधे में लगी। जिससे वह वहीं तड़फड़ाकर गिर गया। फायर की आवाज सुनकर आस पास के मोहल्ले वाले आ गये और उन्होंने हमलावरों पर पथराव कर दिया। पथराव होता देख अनिल को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गये। जानकारी होने पर सीओ सिटी विनोद कुमार सिंह, शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह व मऊदरवाजा थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंचे तब तक घायल अनिल को नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया गया।

[adrotate banner="2"]