सिखलाई रेजीमेंट के जवान की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत

0
235

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित सिखलाई रेजीमेंटल सेंटर के रंगरूट की गुरुवार को प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल मेंडूबने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार सिखलाई रेजीमेंटल सेंटर के  प्रशिक्षु जवान जगपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी फिलोट खुर्द संगरूर पंजाब की गुरुवार को फतेहगढ़ छावनी स्थित  स्विमिंग पूल में तैराकी प्रशिक्षण के दौरान मृत्यु हो गयी। शाम तकरीबन पांच बजे कोतवाली फतेहगढ़ द्वारा सैनिक का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराया गया।

वहीं डाक्टर बृजेश सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कर बताया कि सैनिक की मौत पानी में डूबने से ही हुई है।

[adrotate banner="2"]