पुत्रवधू के प्यार में पागल अधेड़ ने पुत्र को पीट घर से निकाला

0
122

फर्रुखाबाद(सिवारा): कंपिल थाना क्षेत्र के गाँव कैरई मेँ अधेड़ अपने ही पुत्र की नवविबाहिता से प्यार कर बैठा। पुत्रवधू से बनी प्रेमिका ने मिलीभगत कर अपने प्रेमी ससुर से ही पति को पिटवा कर बेघर करा दिया। इस सम्बन्ध मेँ नवविबाहिता के पति ने सिवारा चौकी पुलिस को तहरीर दी है ।
थाना कंपिल के गाँव कैरई निवासी 26 वर्षीय सन्जू जाटव पुत्र कुँवरपाल ने पुलिस को दी तहरीर मेँ कहा कि आज से दो वर्ष पूर्व गाजीपुर से उसकी शादी हुई। शादी के कुछ माह बाद ही सन्जू कमाने के लिये दिल्ली चला गया। वहां एक कम्पनी मे काम करता था। कुछ दिनोँ पूर्व वह अपने घर कैरई वापस आ गया। अपनी पत्नी रिकीँ को साथ लेकर वह दिल्ली जाना चाह रहा था। तो सन्जू के पिता ने नवविबाहिता राकीँ को अपने पुत्र के साथ जाने से रोका। पुत्र सन्जू ने विरोध किया तो पिता कुंवरपाल जाटव ने लात धूसोँ से मारपीट कर दी, तथा घर से भगा दिया और अब घर मेँ धुसने नही दे रहा है।
सन्जू ने दी तहरीर मेँ बताया है कि पिता कुंवरपाल पुत्र सिक्ख जाटव मेरी पत्नी को डरा धमका कर अपने वश मेँ रखता है। आये दिन मारपीट भी करता है, और पत्नी रिकीँ व पिता कुंवर पाल मेँ प्रेम प्रसंग चल रहा है इसी के कारण ही कुंवर पाल  रिकीँ को साथ नही ले जाने दे  रहा है। और आज दोपहर बाद मारपीट कर घर से भगा दिया। मामले की जांच पडताल सिवारा चौकी पुलिस कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]