किशोरी को मारकर शव खेत में फेंका, मुहं पर अंगोछे से लगायी आग

0
103

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम रोहिला के पास एक खेत में लगभग 16 वर्षीय किशोरी को मारकर फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए किशोरी के मुहं पर अंगोछे से आग लगायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार रविवार को रोहिला के कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ शौच करने के लिए गयी तो उन्होंने ग्राम रठौरा निवासी हरभगत के खेत में एक 16-17 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा देखा। शव पड़ा होने की सूचना उन्होंने गांव में आकर दी तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। किशोरी के मुहं में अंगोछे से आग लगायी गयी है जिससे उसकी पहचान छुप सके। वहीं ग्रामीणों ने शव को हरभगत के खेत से उठाकर सड़क के किनारे ही एक दूसरे खेत में डाल दिया।

किशोरी गले में सफेद मोतियों की माला व गेरुआ रंग का सलवार सूट पहने है। शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी ऋषीपाल ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन अभी तक क्षेत्र के किसी ग्रामीण ने उसकी पहचान नहीं की है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

[adrotate banner="2"]