फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ के पास मैजिक चालक ने घाटमपुर जहानगंज निवासी अशोक पुत्र ख्यालीराम राजपूत के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="3"]
जानकारी के मुताबिक अशोक पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के कस्बा अल्लागंज में अनिल कोल्ड स्टोरेज में कर्मचारी है। जो अपनी बाइक संख्या यूपी 76एन 7480 पर सवार होकर अल्लागंज जा रहा था। तभी उधर से आ रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अशोक वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। मौका देखकर मैजिक चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया। अशोक का दोस्त धर्मेन्द्र कुमार जो अनिल कोल्ड स्टोरेज में ही नौकरी करता है। उसने अशोक को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
[adrotate banner="2"]


