कपड़े की दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप

0
121

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली गेट के ठीक सामने कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फर्रुखाबाद के सामने श्यामलाल सारस्वत की कपड़े की दुकान है। बीती रात तकरीबन 8 बजे श्यामलाल दुकान बंद कर घर चले गये। सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे जब श्यामलाल दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उचकाते ही पता चला कि दुकान में आग लग गयी। आग बिजली के मीटर के शॉट होने से लगी थी। तेज धुआं उठता देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी। लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती तब तक दुकानदार ने अग्निशमन यंत्र से खुद ही आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के बाद आयी फायरबिग्रेड बैरंग लौट गयी। घटना की सूचना होने पर व्यापारी नेता कुक्कू चौहान के अलावा अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे।

[adrotate banner="2"]