भूमि विवाद में सिर में टकोरा मारकर किया घायल

0
122

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के भूड़ नगला निवासी हरपाल पमार के घर सोमवार को प्रातः उनके ही परिवारियों ने भूमि विवाद को लेकर टकोरा व ईंटपत्थर से हरपाल, उसकी पत्नी हरिदेवी, 16 वर्षीय पुत्र महेश को बुरी तरह से घायल कर दिया।

[adrotate banner="3"]

घायल हरपाल पमार ने बताया कि वह रजीपुर में टायर ट्यूब बेचने का काम करता है। वह चार भाई नंदलाल, नीरज, कल्याण सिंह व हरपाल हैं। जिनमें से नंदलाल की कुछ समय पूर्व हत्या कर दी गयी थी। नंदलाल के हिस्से की जमीन मेरे भाई नीरज ने कब्जा कर ली। उसके अलावा वह अन्य सम्पत्ति ट्यूबवेल इत्यादि पर अपना मालिकाना हक दिखा रहा है। जिसको लेकर हम लोगों में काफी समय से विवाद चल रहा है।

सोमवार को प्रातः हरपाल अपनी दुकान पर चला गया। घर पर पत्नी हरदेवी, पुत्र महेश व जितेन्द्र थे। तभी अचानक नीरज व उसके दो पुत्र राजू, दादा ने ईंट पत्थरों से पत्नी हरदेवी पर हमला बोल दिया और हरदेवी के सिर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। तब तक सूचना हरपाल को लग गयी। हरपाल अपने घर पहुंच गया व मारपीट को लेकर नीरज व उसके पुत्रों से कहासुनी होने लगी। तो नीरज व उसके पुत्रों ने हरपाल को भी चुटहिल कर दिया। इसके अलावा हरपाल के पुत्र महेश व जितेन्द्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित हरपाल परमार ने थाना कमालगंज में सूचना दी। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]