शराब व तरबूज की दावत के बाद भाई के हत्यारे का सिर काट कर लिया बदला

0
124

फर्रुखाबाद: शनिवार को ढाईघाट पर भाई के हत्यारे के साथ पहले शराब व तरबूज की दावत उड़ाई व उसके बाद उसका सिर काट कर गंगा में बहा दिया।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज कोतवाली के ग्राम मदारपुर के रमेश चंद्र लोधी की विगत होली पर आखत डालते समय गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिये मृतक के भाइयों सर्वेश व यशवीर लोधी ने हत्यारे को शनिवार को ढाईघाट पर तरबूज की दावत पर बुलाया। यही पर गंगा के बीच एक टापू पर बैठ कर तीनों ने जम कर शराब पी व तरबूज छका। भरपूर नशे की हालत में दोनों भाइयों ने अपने भाई की हत्या का बदला  लेने के लिये साथ बुलाकर लाये व्यक्ति प्रदीप पुत्र अरविंद की गला काट कर हत्या कर दी व सिर गंगा में प्रवाहि कर दिया।

पुलिस ने अत्यधिक नशे की हालत में हत्यारे सर्वेश व यशवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="2"]