गाय चुराने का विरोध करने पर युवक को बदमाशों ने गोली मारी

0
131

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला नैन बेबररोड निवासी रामदास के पुत्र ललित गौतम को बीती रात गाय चुराकर भाग रहे चोरों को टोक देने पर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल ललित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

घायल ललित के पिता रामदास ने बताया कि रात तकरीबन तीन बजे मैं व पत्नी जनक दुलारी, पिता रामनरायन, मां रामप्यारी, पुत्री पूनम, बेटा ललित के अलावा घर के अन्य सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। तभी पुत्री पूनम ने घर के बाहर कुछ खटपट की आवाज सुनी। आवाज सुनकर उसने ललित को जगाया और पशुओं के पास से आवाज आने के बात कही। ललित दरबाजा खोलकर जैसे ही घर के बाहर पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ अज्ञात चोर लाल रंग की डीसीएम पर उसकी गाय को लाद रहे हैं। ललित ने चोरों को टोक दिया।जिस पर चोरों ने ललित पर फायर झोंक दिया। पहला फायर ललित के सीधी तरफ पेट में जा लगा। ललित वहीं गिर गया। उसके बाद चोरों ने एक फायर और किया। लेकिन वह फायर ललित के नहीं लगा। इसके बाद चोर गाय छोड़कर फरार हो गये।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर परिजन घायल ललित को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। तकरीबन रात 3ः45 बजे ललित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]