मनरेगा में घोटाले की शिकायत पर प्रधान ने दी जान से मारने की धमकी

0
111

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला दाउद निवासी अलीदराज खां ने मंगलवार को जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी से अपने गांव के ही प्रधान के खिलाफ मनरेगा में लाखों का घोटाला करने की शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि डेढ़ वर्ष से जो लोग जेल में हैं उनके भी मनरेगा कार्ड बनाकर घोटाला किया जा रहा है। जिसकी जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिये थे।

[adrotate banner="3"]

आज बुधवार को शिकायतकर्ता अलीदराज खां ने थाना कमालगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि उसे गांव के प्रधान फीरोज खां उर्फ अन्ना डीएम को दी गयी शिकायत को वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। प्रधान ने अपने साथी गयासुद्दीन के साथ मिलकर अलीदराज खां को अर्जुन कोल्ड स्टोरेज के पास रोक लिया। जहां उन्होंने गाली गलौज की व तमंचा दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने शिकायतीपत्र वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार देंगे। पीड़ित ने थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। थाना पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]