नौकर ने उड़ाया ट्यूबवेल में रखा हजारों का गेहूं व लहसुन

0
119

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम बीरपुर कादी निवासी कमल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के ट्यूबवेल पर रहने वाले उनके ही गांव के नौकर ने हजारों रुपये कीमत का गल्ला व लहसुन उड़ा दिया और फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार कमल सिंह का गांव में ही ट्यूबवेल लगा है। जिस पर उनके ही गांव बीरपुर कादी निवासी कल्लू  पुत्र सुखपाल कई वर्षों से काम करता है। रात में इसी ट्यूबवेल पर चौकीदारी भी करता है। कमल सिंह के ट्यूबवेल पर कई पैकिट लहसुन के व गेहूं के बोरे रखे थे। जिस पर कल्लू की नियत खराब हो गयी। बीती रात उसने मौका देखकर ट्यूबवेल में रखा चेनटेकिल, 12 पैकिट लहसुन व एक दर्जन से अधिक गेहूं से भरे बोरे गायब कर दिये और फरार हो गया। कमल सिंह ने खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी।

[adrotate banner="2"]