डीएसओ का छापा: गैस रिफिलिंग दुकानदार पर एफआईआर

0
122

फर्रुखाबाद: जिला पूर्ति अधिकारी ने आज फतेहगढ़ में कई गैस रिफिलिंग दुकानों पर छापा मारा। छापे में एक दुकानदार में गैस रिफिलिंग मशीन व कई सिलेण्डर मिलने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी आर एन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को गैस रिफिलिंग की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर छापा पड़ते देख अन्य दुकानदार दुकानें बंद कर खिसक गये। जिला पूर्ति अधिकारी ने पुलमण्डी स्थित नन्हें गुप्ता की रिफलिंग की दुकान पर छापामारी करके तीन घरेलू गैस सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग की मशीन बरामद की।

जिला पूर्ति अधिकारी आर एन चतुर्वेदी ने बताया कि छापे के दौरान दुकानदार नन्हें गुप्ता के यहां अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य हो रहा था। नन्हेंगुप्ता को पुलिस हिरासत में देकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

[adrotate banner="2"]