फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ क्षेत्र के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुक्रवार को प्रातः शुरू किये गये खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने
बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें क्रिकेट में सर्वाधिक 58 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा ऐथिलेटिक्स में 12, वालीवाल में एक व अन्य हॉकी, तैराकी, कुस्ती, बॉक्सिंग, बैडमिन्टन, बास्केटबाल में कुल 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभायें दिखायीं।
[adrotate banner="3"]
शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता का फाइनल रजल्ट शनिवार को शाम 4 बजे घोषित किया जायेगा। ट्रायल प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचन्द्र मौजूद रहे।
[adrotate banner="2"]


