कानून में फेल होते देख वकील ने विरोधी मुव्वकिल को धुना

0
87

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूफी खां निवासी सतीशचन्द्र भारद्धाज पुत्र स्व0 हरीबाबू का मोहल्ले की ही निवासी गीता भारद्धाज से एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिसकी आज तारीख थी। तारीख पर कचहरी में आये सतीश की गीता के वकील ने जमकर पिटायी की व मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

[adrotate banner="3"]

अधिवक्ता रामू मिश्रा पुत्र रामनरायन निवासी हरभगत के पास मोहल्ला सूफी खां निवासी गीता भारद्धाज का धोखाधड़ी का मुकदमा है। जिसको लेकर पिछले 4 मई को सतीशचन्द्र की दुकान पर तोड़फोड़ की गयी थी। उस समय तिकोना चौकी पुलिस ने अधिवक्ता रामू मिश्रा को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था। इसी रंजिश को लेकर आज तारीख पर फतेहगढ़ कचहरी आये सतीशचन्द्र भारद्धाज की अधिवक्ता रामू मिश्रा ने बुरी तरीके से लातघूसों से पिटायी कर दी और कहा कि मेरे क्लाइंट गीता भारद्धाज का मुकदमा वापस लेलो नहीं तो इसी तरह पिटोगे। सतीशचन्द्र ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।

[adrotate banner="2"]