प्रधान पर जानलेवा फायरिंग करने की रिपोर्ट

0
123

नबावगंज (फर्रुखाबाद): थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम गुठना के प्रधान महावीर सिंह ने गांव के ही निवासी पूर्व प्रधान के देवर सहित चार लोगों पर घर में घुसकर जान लेवा फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
प्रधान महावीर सिंह यादव ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि 24 अप्रैल 2012 रात साढ़े 11 बजे के करीब गांव के ही पूर्व प्रधान के देवर सुधीरन्द्र उर्फ कल्लू मिश्रा व विजय बहादुर, रामशंकर, जितेन्द्र आदि ने हमारे घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर कल्लू मिश्रा ने अपनी 315 बोर लाइसेंसी राइफल,  विजय बहादुर व रामशंकर ने देशी तमंचों से, जितेन्द्र ने देशी बंदूक से जान लेवा हमला करते हुए जबर्दस्त फायरिंग कर दी। जिससे बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मेरापुर पुलिस को दी। पुलिस ने आज 2 मई को अभियुक्तों के खिलाफ धारा 307, 452, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उक्त लोग पूर्व में भी कई बार जानलेवा हमला कर चुके हैं।

[adrotate banner="3"]

थानाध्यक्ष मेरापुर ए के सिंह ने बताया कि प्रधान महावीर सिंह यादव ने सूचना दी थी। जिसकी जांच पड़ताल करायी गयी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]