दिन दहाड़े बाइकर्स लुटेरों ने सरकारी डाक्टर से दो लाख लूटे

0
89

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर से डाक्टर का रुपयों से भरा झोला छीनकर पल्सर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय में तैनात आयुर्वैदिक डा0 धीरेन्द्र तिवारी स्टेटबैंक फतेहगढ़ से 1.85 लाख रुपये अपने निजी खाते से निकाल कर लाया था। रुपये लेकर बैंक से निकले तभी पहले से ही घात लगाये पल्सर बाइक सवार दो युवक सीएमओ कार्यालय के बाहर पहुंचते ही डा0 तिवारी पर टूट पड़े और उनका रुपयों भरा बैग छीनकर फर्रुखाबाद की तरफ फरार हो गये। डा0 तिवारी ने पुलिस को सूचना दी है।

[adrotate banner="2"]