कासगंज कानपुर पैसेन्जर ट्रेन में दो मुसाफिर हुए जहर खुरानी का शिकार

0
139

कायमगंज (फर्रुखाबाद) :  आए दिन जहर खुरानी के शिकारों को दिल्ली से आने वाली गाड़ियों के चालक परिचालक कायमगंज में सड़क के किनारे डालकर रफूचक्कर हो जाते थे।इस क्रम में आज एक और कड़ी बदले हुए हालात में उस समय जुड़ गई जब कासगंज से आने वाली ट्रेन में सवार दो लोगों के जहर खुरानी के शिकार होने की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को सवारियों द्वारा दी गयी। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने जहर खुरानी के शिकार बने दो लोगों को कायमगंज रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

जहर खुरानी के शिकार युवकों को इस हादसे में क्या क्या खेना पड़ा इस की जानकारी तो उनके होश में आने पर होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूसुफ पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी गंजडुडवारा व रामकुमार पुत्र रघुनाथ निवासी जुनैदपुर थाना गुरूसायगंज गाडी संख्या 15040 कासगंज से कानपुर जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे थे। रेलवे स्टेशन कायमगंज से पूर्व दूसरी सवारियों ने उनको बेहोशी की हालत में देखा और उनकी हालत की जानकारी कायमगंज स्टेशन पर रेल रूकने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को दी। मलखान सिंह हेडकांस्टेबिल ने अपने साथियों की मददसे दोनों जहर खुरानी के शिकारों को रेल से उतार कर आनन फानन नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]