शुक्रवार की खूनी सुबह- लूट और 3 की हत्या से खुला खाता

0
164

फर्रुखाबाद: अमृतपुर थाना क्षेत्र में 2 लाश और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में 1 लाश की बरामदगी शुक्रवार की सुबह की पहली खबर बनी| हालाँकि मरने वाले तीनो कायमगंज क्षेत्र के ही है| अमृतपुर में बरामद लाश लूट के बाद हत्या की है जबकि कायमगंज में बरामद लाश के कई टुकड़े कल शाम से लापता हुई एक लड़की के है| इसे पुलिस का घटता इकबाल कहे या बदलती सपा सरकार का गुंडाराज| देर शाम मोहम्दाबाद क्षेत्र में भी एक महिला की आंख फोड़ने का मामला सामने आ चूका है| अपराधी हर रोज अपने काम को अंजाम दे रहे है तो वही फर्रुखाबाद की पुलिस केवल एक लूट के खुलासे पर कुलाचे मार रही है| व्यापारी की लूट में व्यापारी द्वारा ही नामदर्ज रिपोर्ट के नामदजो को पकड़ कर रुपये को बरामद कर लेना ही नीलाब्जा चौधरी के लिए बड़ी बात हो सकती है मगर जो लूट और हत्याए कई कई हफ्तों से नहीं महीनो से फाइलों में बंद है उनके खुलासे न होना आज की आधुनिक जमाने में नाकारा पुलिस कहलाने के लिए काफी है|

[adrotate banner="3"]


जारी……
शुकवार 27 अप्रैल की सुबह थाना अमृतपुर क्षेत्र में नगला हूसा और अमृतपुर के रास्ते की बीच गेंहू के खेत में दो लाश बरामद हुई है| कायमगंज के गाँव इजौर निवासी अनिल कुमार अपने साढ़ू हुकुम सिंह के साथ अपने भाई रणजीत की बारात में बदायूं जा रहा था| चूँकि अनिल के पिता की मौत हो चुकी है लिहाजा घर के मुखिया के रूप में अनिल जिम्मेदारिया संभाल रहा था| अनिल के पास 80000 रुपये भी थे| दोनों की लाश अमृत पुर क्षेत्र में मिली व् उनकी मोटर साइकिल लाश बरामदगी के घटना स्थल से 1.5 किमी दूर कमलेश के भट्टे के पास मिली| अनिल की चाकुओ से गोद कर हत्या की गयी प्रतीत होती है| आशंका लगायी जा रही है कि दोनों की हत्या लूट के मकसद से की गयी| पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी है लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया|

[adrotate banner="2"]