समलैंगिक संबंधों के चलते नंद-भावज ने की एक ही चुनरी से झूल कर की आत्महत्या

0
166

जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली कसबे के मूलचंद-विहार के एक घर में ननद और भाभी के बीच समलैंगिक संबंध थे। संबंध भी इस हद तक प्रगाढ़ थें कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इस बात का पता जब घर वालों को चला और इसका विरोध किया गया तो दोनों ने एक ही चुनरी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक कर साथ-साथ खुदकुशी कर ली। दरअसल परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। खुदकुशी के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि ननद की शादी की बात चल रही थी और जल्द  ही उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें दोनों प्रेम संबंध का जिक्र है। शवों को पोस्ट।मार्टम के लिये भेज दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से क्लर्क वेद प्रकाश शर्मा की बहू और बेटी ने चुनरी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घर वालों ने जब दोनों के शव को कुंडे से लटकते देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और घटनास्थसल की गहन छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में दोनों ने अपने प्रेम संबंधों को इजहार किया था। इस नोट में दोनों के समलैंगिक होने का भी जिक्र किया गया था।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात निकल कर सामने आई है कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध थे। परिजनों ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देखा था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा श्री शर्मा अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे जिससे दोनों परेशान हो गये थे।

[adrotate banner="2"]