नबावगंज (फर्रुखाबाद): जनपद में बाइकर्स लुटेरों का जलवा कायम है। बाइक लुटेरे प्रति दिन कहीं न कहीं पुलिस से बेखौफ हो लूट की
बारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। बुधवार की सुबह गंगवार फिलिंग स्टेशन के मुनीम से लाखों रुपये कैश लूटकर मुहं पर कपड़ा बांधे बाइक सवार लुटेरे फरार हो गये।
[adrotate banner="3"]
नबावगंज स्थित गंगवार फिलिंग स्टेशन के मुनीम सुरजीत कटियार कैश लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार लुटेरों ने उसे रोककर उससे नगदी लूट ली।
गंगवार फिलिंग स्टेशन के मुनीम सुरजीत कटियार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह फिलिंग स्टेशन से कैश लेकर जा रहा था। तभी लुटेरों ने उसे रोक कर नगदी लूट ली और फरार हो गये। पुलिस को सूचना दी गयी है।
[adrotate banner="2"]

