कम्पाउंडर ने पत्नी से विवाद होने पर हाथ की नस काटी

0
102

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी अनूप कुमार शर्मा पुत्र हरिनाथ शर्मा ने पत्नी से विवाद होने पर अपने हाथ की नस काट ली और बाद में ससुर के खिलाफ एफआईआर कराने कोतवाली पहुंच गया।

[adrotate banner="3"]

घायल कम्पाउंडर अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि वह आवास विकास के प्रयाग नर्सिंगहोम में ओटी टेक्नीशियन है। आज सुबह वह अपनी ससुराल अल्लागंज सुरेशचन्द्र शर्मा पुत्र जसवंत शर्मा के यहां अपनी पत्नी रश्मी को बुलाने गया था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी आने से तैयार नहीं हुई जिस पर अनूप ने अपनी हाथ की नस काट ली और अस्पताल पहुंचा। उसके बाद अस्पताल में उपचार के बाद अनूप लहुलुहान अवस्था में कोतवाली सदर पहुंचा और उसने पुलिस से शिकायत की कि वह अपनी पत्नी को बुलाने गया था। जहां ससुर सुरेशचन्द्र से विवाद हो गया।

वापस अस्पताल आया तो ससुर सुरेशचन्द्र शर्मा ने हाथ में धारदार हथियार मारकर हाथ काट दिया। फिलहाल पुलिस मामले को बनावटी मान रही है। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए उपचार के लिए भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि युवक के साथ किसी अन्य महिला से नायजाज ताल्लुकात हैं। वह शराब पीने का आदी है। जिसकी बजह से उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी कुछ समय पहले मायके चली गयी थी। उसकी शादी तकरीबन ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। अभी कोई संतान नहीं हुई है।

रेलवे रोड चौकी इंचार्ज सूर्यराम वर्मा ने बताया कि युवक ने पत्नी न आने के चक्कर में अपने घर में झगड़ा किया और अपना हाथ घर की खिड़की में मारकर जानबूझकर यह बनावटी ड्रामा कर रहा है। ससुर के हाथ काटने और ब्लेड से हाथ काटने  की घटना गलत है।

[adrotate banner="2"]