जानवर चराने गये तीन किशोर राम गंगा में डूबे

0
100

फर्रुखाबाद: विकासखण्ड राजेपुर के अमृतपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा के किनारे स्थित ग्राम महुलिया के तीन किशोर मंगलवार को रामगंगा के किनारे जानवर चराने गये थे। इस दौरान खेलते-खेलते तीनो बच्चे गंगा में नहाने चले गये। एक जगह पानी गहरा होने के कारण तीनो बच्चे रामगंगा में डूब गये।

[adrotate banner="3"]

कुछ दूरी पर काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देखा और बच्चों को बचाने का प्रयास भी किया परन्तु पानी गहरा होने के कारण बच्चों को जीवित नहीं निकाला जा सका।

देर शाम काफी मसक्कत के बाद अनूप पुत्र राधेश्याम 10 वर्ष, गुल्लू पुत्र राजीव द्विवेदी 12 वर्ष व रीता पुत्री महेश 12 वर्ष के शव रामगंगा से निकाले जा सके। तीन मासूम किशोरों की असमय मृत्यु से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी।

एसओ अमृतपुर ने बताया कि बच्चे अक्सर नदी किनारे जानवर चराने जाते थे तभी बच्ची रीता गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चली गयी। जिसे बचाने दौड़े दोनो किशोर भी डूब गये।

[adrotate banner="2"]