नवनिर्वाचित सपा जिलाध्यक्ष व मंत्री नरेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत

0
109

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पार्टी पदाधिकारियों में हुए फेरबदल के चलते पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के स्थान पर नव निर्वाचित सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर एडवोकेट का आज सपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री नरेन्द्रसिंह यादव के अलावा, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

सपा कार्यकर्ताओं ने आज कार्यालय में एकत्र होकर नव निर्वाचित सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर एडवोकेट का फूल मालायें पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनायीं। कार्यक्रम में पहुंचे व्यावसायिक शिक्षा व होमगार्ड मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष ने राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचे। जहां दूर दराज से आये कार्यकर्ताओं ने मंत्री व जिलाध्यक्ष को तलवार व पगड़ी भेंट कर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान समर्थकों में स्वागत को लेकर झड़पें भी हो गयीं। सभी समर्थक मंत्री जी का स्वागत करने के लिए हंगामा करने पर उतारू हो गये।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, चांद मोहम्मद खां, रजत क्रांतिकारी, अनिल श्रीवास्तव, विश्वास गुप्ता, शरद दुबे, मुजाहिद अंसारी, पीयूष यादव, मोहम्मद नफीश अंसारी, वीना शर्मा, पुष्पेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]