बेटे के दोस्त ने नशीला पदार्थ खिला लाखों के नगदी व जेबरात उड़ाये

0
122

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला भूसामण्डी निवासी 60 वर्षीय चन्द्रावती पत्नी स्व0 अहवरन सिंह यादव के घर बीती रात उसके पुत्र मोनू यादव के दोस्त ने कल देर रात मौका देखकर चन्द्रावती को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के नगदी व जेबरात उड़ा दिये।

[adrotate banner="3"]

चन्द्रावती ने बताया कि उसके पति अहवरन सिंह यादव की मौत तकरीबन 10 वर्ष हो चुकी है। मेरे तीन पुत्र सबसे बड़ा रानू, सोनू, मोनू यादव हैं। कल रानू किसी काम से कहीं चला गया व दो पुत्र सोनू व मोनू कायमगंज चले गये थे। कल अकेली थी तभी कतरौली पट्टी कमालगंज निवासी धर्मेन्द्र उर्फ बीके पुत्र बेचेलाल आया और मुझे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला  दिया। कुछ देर के बाद मैं बेहोश हो गयी।

मौका देखकर बीके 50 हजार रुपये की नगदी व दो लाख रुपये के जेबर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना कोतवाली फतेहगढ़ को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

[adrotate banner="2"]