खाना बनाते समय नवविवाहिता झुलसी

0
138

फर्रुखाबादः कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अरियारा निवासी सुन्दरलाल की 20 वर्षीय पत्नी कविता आज प्रातः खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। अचानक उसकी साड़ी में चिंगारी से आग लग गयी। जिससे कविता गंभीर रूप से झुलस गयी।

[adrotate banner="3"]

ससुर सतीश कुमार ने कविता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कविता के पिता राममहेश निवासी गऊटोला कायमगंज ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह दो वर्ष पूर्व 50 हजार रुपये के दान दहेज देकर अरियारा निवासी सतीश के पुत्र सुन्दरलाल से की थी।

[adrotate banner="2"]