व्यापार मंडल के जुड़ने से सर्राफा व्यापारियों की हडताल और मुखर

0
102

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : सर्राफा व्यापारियों की मांगें न माने जाने से नाराज व्यापार मंडल ने पूर्ण बाजार बदी की घोषणा कर दी है।जिससे सर्राफा व्यापारियों के आदोंलन उग्र होता दिख रहा है।

[adrotate banner="3"]

बीते कई दिनो से सर्राफा बाजार पूरी तरह से बन्द चला आ रहा है। सर्राफा व्यवसाय पूर्ण रूप से ठप है।सर्राफा व्यवसाइयों की मांग है कि सर्राफे पर लागू उत्यपाद शुल्क तत्यकाल बापस ली जाये। जबतक उनकी मांगे मानी नही जाती है। वे अपनी हड़ताल जारी रखेगें। शादियों के इस सीजन में सर्राफा कारोबार बंद होने से आमआदमी भी चिंतित है। उसकी चिंता है कि बिना जेबर के शादी व्याह कैसे होगें 13 दिन लंबी बंदी से जहां करोडो रूपये का नुकसान हो रहा है।

वहीं आम आदमी की नाराजगी भी दिनो दिन बढती जा रही है। सर्राफा व्यवसाइयों के समर्थन में अब व्यापार मंडल भी खुलकर सामने आ गया है और आन्दोलन रत है। उन्होने संम्पूर्ण बाजार बंदी की घोषण के साथ धरना प्रदर्शन तथा जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम बनाया है। पूर्ण बाजार बंदी से आम आदमी की परेशानिया बडे़गी तो सरकारी घाटा और प्रशासनिक समस्यायें भी बड़ जायेंगीं, जो अच्छा नही होगा।

[adrotate banner="2"]