दलित की जमीन पर यादवो ने किया बलपूर्वक कब्जा

0
164

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : दलित की भूमि पर दंबग यादवों ने जबर्दस्ती कब्जा कर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। भुक्त भोगी दलित शिशुपाल न्याय के लिये दर_दर भटक रहा है। उसकी गुहार पर अभी तक कोइ सुनवाइ नही हुई है।
थाना क्षेत्र नबाबगंज के ग्राम वीरपुर निवासी दलित शिशुपाल पुत्र वीर सहाय की भूमि खसरा संख्या 646 रकबा 0,125हे0 स्थित ग्राम वीरपुर में है। जिसपर शिशुपाल काविज और दाखिल था उक्त भूमि पर निर्माण के लिये उसने 5हजार ईट मगंवाकर रखी थी कि इसी बीच वह बीमार पड़ गया और निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हो सका दिनाकं 30.3.12 की रात में पास के गांव नगला दुली के रामदास यादव ,अशोक यादव ,मानी सिंह यादव व देव सिंह यादव आदि लोगों नें सूनियोजित तौर पर उस की भूमि पर जबरदस्ती अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य चालू कर दिया। शिशुपाल के मनाकरने पर उसको गाली गलौज करके धमकाया और जान से मारने की दी। शिशुपाल ने थाना नबाबगंज जाकर खबर दी लेकिन दबंगों के दबाब में कोई सुनवाई नही हुई। विवश होकर उसने उच्चअधिकारीयों से फरियाद करके न्याय की गुहार करते हुये दबंगो से अपनी भूमि मुक्त कराने की प्रार्थना की।

[adrotate banner="3"]

अब देखना यह है कि अखिलेश राज में क्या दलित को न्याय मिल पायेगा।

[adrotate banner="2"]