संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता झुलसी

0
128

फर्रुखाबादः थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम किदवई नगर निवासी रवि बाथम की पत्नी बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गयी। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे किदवई नगर निवासी रवि बाथम पुत्र सूरजपाल बाथम की पत्नी पूजा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख पति रवि बाथम भी बचाने दौड़ा तो वह भी झुलस गया। आनन फानन में पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।

रवि बाथम ने बताया कि बीती रात जलती कुप्पी रखी थी। किसी तरह गिर जाने से पत्नी के आग लग गयी। रवी की 10 माह पूर्व कमालगंज निवासी अशोक की पुत्री पूजा से विवाह हुआ था। अशोक रवी के सगे मामा हैं।

[adrotate banner="2"]