नवरात्र पर माता के दर्शन को घुटनों के बल मंदिर पहुंची श्रृद्धालु महिला………

फर्रुखाबादः आज से प्रारंभ हुए नवदुर्गा व्रत पर दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कुछ लोग नंगे पैर तो कुछ लोग अपने घर से माता के मंदिर तक लेटकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

जहां आस्था लांघी सीमा, ईश्वर वहीं प्रकट होता है कुछ इसी तरह से अपने मन में ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास पैदा करके लोग आज दुर्गा मां के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। कई किलोमीटर से जमीन पर लेट-लेट कर माता के मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के बाद अपने आपको धन्य बनाया।

विभिन्न तरह से पहुंचे श्रद्धालुओं को देखने वालों का ताता रोड पर लगा रहा। महिलायें लेटकर जब मंदिर की तरफ पहुंचीं तो उनके चारो तरफ दर्शन करने आये अन्य लोगों ने घेर लिया और लेटकर आये लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए माता के जयकारे लगाये।