लोहिया के जन्म दिवस पर मुलायम को प्रधानमंत्री बनाने की अपील

0
100

फर्रुखाबादः राम मनोहर लोहिया के जन्म दिवस पर सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जन्म दिवस पर बधाई दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी कोशिश से जुट जाने का आहृान किया।
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज डाण्राममनोहर लोहिया को उनके जन्म दिवस पर याद करते हुए उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।
लोहिया नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सपाइयों द्वारा डाण्लोहिया का जन्म दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प भी दोहराया। इसके अलावा इस दौरान अमर शहीद भगत सिंहए राजगुरु व सुखदेव को भी उनके बलिदान पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से इन अमर शहीदों के त्यागमय जीवन से सीख लेने का आह्वान किया तथा उनके पग चिन्हों पर चलने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभायीए साथ ही समाजवादी चेतना देश में फैलायी। असमानताए गैर बराबरी व पिछड़े लोगों को हक दिलाने की आवाज बुलंद की। सपा को उनके विचारों की रोशनी में मजबूत करने का आह्वान किया गया।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का आहृवान किया। पार्टी कार्यकर्ता सुखरामपाल ने कहा कि राममनोहर लोहिया की मूर्ति के ठीक पास बने लोहिया चिकित्सालय में डाक्टर और दवाइयों का टोटा है। पुराने समाजवादी ग्रीशचन्द्र कटियार व छविराम पान वाले को फूल मालाओ से स्वागत किया गया। छविराम ने अपने पुराने रिश्ते याद करते हुए कहा कि डा० लोहिया उन्ही की दुकान पर पान खाया करते थे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, रजत क्रांतिकारी, रंजीत चक, अनिल श्रीवास्तव, सत्यभान सत्ते के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]