मंगलसूत्र तोड़कर भाग रही लुटेरी महिला को पकड़ पुलिस को सौंपा

0
124

फर्रुखाबादः शहर क्षेत्र के बढ़पुर देवी मंदिर में पूजा अर्चन व दर्शन करने आयी जयंती पत्नी अभिनय गुप्ता निवासी नारायणदास गली की चेन कन्नौज निवासी एक लुटेरी महिला ने खींच ली और भाग खड़ी हुई। भागती महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से मंदिर में आयीं महिलाओं में दहशत फैल गयी।

[adrotate banner="3"]

चौक स्थित गुप्ता ज्वैलर्स के मालिक अभिनय गुप्ता की पत्नी अपने भाई पंकज गुप्ता के साथ बढ़पुर देवी मंदिर में दर्शन करने व पूजा अर्चन करने आयीं थीं। वहीं कन्नौज सिटी निवासी रीना पत्नी प्रदीप भी वहां मौजूद थी। तभी मौका देखकर लुटेरी महिला रीना ने जयंती के गले से 30 ग्राम मंगलसूत्र तोड़ लिया व भागने लगी। जयंती शोर मचाने लगी तो लुटेरी महिला रीना ने अन्य महिला को मंगलसूत्र देकर भगा दिया। भीड़ में भागते हुए देख महिला रीना को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के सम्बंध में कोतवाली में जयंती के भाई पंकज गुप्ता निवासी कादरीगेट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

[adrotate banner="2"]