इंटर की छात्रा नगदी व जेवर लेकर कालेज के बहाने प्रेमी के संग रफूचक्कर

0
100

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के मोहल्ला तलैयाफजल इमाम निवासी इंटर प्रथम वर्ष की 16 वर्षीय छात्रा श्रुति (परिवर्तित नाम) की मां की ओर से कोतवाली में दी गयी तहरीर के अनुसार विगत एक मार्च को कालेज जाने के बहाने घर से निकली थी, परंतु रास्ते से ही अपने मोहल्ले के ही प्रेमी युवक के साथ रफूचक्कर हो गयी है। मां के अनुसार छात्रा अपने साथ 20 हजार रुपये नगद व सोने की चेन आदि जेवर भी ले गयी है।

[adrotate banner="3"]

छात्रा की विधवा मां ने पुलिस को बताया कि श्रुति एनएकेपी इंटरकालेज में इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा है। मोहल्ले का ही एक युवक सिंकू उर्फ गुड्डू पुत्र सर्वेश कुमार अक्सर श्रुति का पीछा करता था। विगत एक मार्च को श्रुति कालेज जाने का कह कर घर से निकली थी। सिंकू रास्ते से ही उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। श्रुति की मां के अनुसार मोहल्ले के ही रवींद्र पुत्र श्रीकृष्ण ने दोनों को आगरा डिपों की बस में सवार होते देखा था। छात्रा को भगाने के मामले में सिंकू व उसके भाई रिंकू और सनी गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी पलरिया को मुल्जिम बनाया गया है।

[adrotate banner="2"]