फर्रुखाबाद: रविवार को चाचूपुर के निकट ट्रैक्टर व रोडेज बस की टक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी। जिससे ट्राली पर बैठे चार पल्लेदार घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[adrotate banner="3"]
सायं लगभग साढ़े छह बजे चाचूपुर के पास अमृतपुर की ओर जारहे ट्रैक्टर को सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने तेजी से कट मारकर निकलने के दौरान टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली मौके पर ही पलट गयी। सातनपुर मंडी से काम कर वापस गांव जा रहे चार पल्लेदार भी इस ट्राली पर बैठे थे। ट्राली पलटने के कारण चारों पल्लेदार गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल पल्लेदारों मानसिंह पुत्र भगवानदी निवासी भुवनपुर, ध्यानसिंह पुत्र भगवानदीन, राकेश पुत्र श्रीराम निवासी नयागांव व धीरज पुत्र रमनरेश निवासी नयागांव को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
[adrotate banner="2"]

